लाइव न्यूज़ :

खेल सुविधाओं के विकास में कोई भी कमी नहीं होगी: गहलोत

By भाषा | Updated: February 2, 2021 21:51 IST

Open in App

जयपुर, दो फरवरी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हमारा प्रयास है कि राजस्थान खेलों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान कायम करे जिसके लिए राज्य सरकार प्रदेश में खेल सुविधाओं के विकास में कोई भी कमी नहीं रखेगी।

उन्होंने अधिकारियों को खेल प्रशिक्षकों की सेवाएं लेने के लिए सेवा नियम बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद प्रदेश में करीब 500 बेहतरीन खेल प्रशिक्षकों की सेवाएं ली जा सकेंगी।

गहलोत मंगलवार को खेल एवं युवा मामलो के विभाग की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि खेलों को लेकर की गई बजट घोषणाओं को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करें, ताकि खिलाड़ियों को समय पर इनका समुचित लाभ मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की खेल प्रतिभाओं में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उम्दा प्रदर्शन की क्षमता है। उन्हें हालांकि अच्छा प्रशिक्षण, आवश्यक सुविधाएं और आगे बढ़ने के अवसर देने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि ऎसे प्रयास किये जाएं जिससे गांव और कस्बों तक खेलों के प्रति युवाओं का रूझान बढ़े। उन्हें स्कूल स्तर से ही खेलों की बेहतरीन कोचिंग मिले।

गहलोत ने जयपुर में एसएमएस एवं विद्याधर नगर स्टेडियम तथा जगतपुरा निशानेबाजी परिसर में विकास कार्यो की आवश्यकताओं के साथ अन्य शहरों और गांव स्तर तक खेल सुविधाओं के विकास के बारे में प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!