लाइव न्यूज़ :

भारतीय खिलाड़ियों में भूमिका को लेकर स्पष्टता की कमी दिखी:: जयवर्धने

By भाषा | Updated: November 2, 2021 16:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर श्रीलंका के पूर्व कप्तान और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम मुंबई इंडियन्स के मुख्य कोच महेला जयवर्धने का मानना है कि खिलाड़ियों की भूमिका स्पष्ट न होने और टीम का सही चयन नहीं होने के कारण भारत को  संयुक्त अरब अमीरात में चल रहे आईसीसी टी20 विश्व कप के पहले दो मैचों में  निराशा हाथ लगी।

मुंबई इंडियन्स के साथ 2017 से कम कर रहे जयवर्धने ने कहा कि बल्लेबाजी हमेशा भारत की ताकत रही है, लेकिन एक बार जब वह विभाग लड़खड़ा जाता है, तो गेंदबाजों के लिए स्थिति मुश्किल हो जाती है।

जयवर्धने ने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ के ‘टी20 टाइम आउट शो’ में कहा, ‘‘ उस ड्रेसिंग रूम (भारतीय टीम) में कौशल बहुत अधिक है और मुझे लगता है कि भूमिका स्पष्ट नहीं थी और टीम कैसे गठित की जा रही है इसको लेकर भी स्प्ष्टता की कमी थी। इस टूर्नामेंट में आने से पहले लय में होना और खुद को एकजुट करना भी जरूरी है क्योंकि टीम के तौर पर भारत ने काफी समय से टी20 टूर्नामेंट नहीं खेला है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ उन्होंने कुछ कुछ अभ्यास मैच खेले थे, उसमें टीम ने शानदार खेल दिखाया था। वे शीर्ष क्रम में बदलाव करते रहे और जब वास्तविक टूर्नामेंट में आए तो यह टीम के लिए थोड़ा कठिन था।  भारत हमेशा बल्ले से हावी होने वाली टीम है लेकिन जैसे ही बल्लेबाजी उन्हें निराश करती है तो परेशानी बढ़ जाती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ जब आप अन्य सभी गेंदबाजी आक्रमणों से तुलना करते हैं तो आपको लगता है कि भारत उसके आस-पास कहीं नहीं है।  उनके पास कुछ आक्रामक गेंदबाज हैं लेकिन यह उनकी बल्लेबाजी है कि जिससे वह दूसरी टीमों पर हावी होने के लिए निर्भर रहते हैं और जब ऐसा नहीं हो रहा है तो यह चिंता का विषय है।’’

जयवर्धने से जब ‘स्पष्टता’ का मतलब पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘ मेरे लिए, स्पष्टता यह है कि आपके लिए पारी को शुरू करने के मामले में सबसे अच्छा विकल्प कौन है।  आप उससे विस्फोटक शुरुआत को कैसे प्राप्त करने जा रहे हैं और रन गति को बढ़ाने के लिए  मध्यक्रम में किसका इस्तेमाल करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइटली में एक गुरुद्वारे के बाहर दो भारतीय नागरिकों की गोली मारकर कर दी गई हत्या

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

क्राइम अलर्टUP में एक व्यक्ति ने अपनी जुड़वां बेटियों का गला काटकर उनकी हत्या की, फिर खुद ही पुलिस को फोन किया

ज़रा हटकेमैदान में घुसा ट्रैक्टर, फाइनल मैच हुआ तबाह, देखें वायरल वीडियो

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस बार भाजपा सरकार पक्की है...

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!