लाइव न्यूज़ :

इतिहास में सबसे लंबा एशियाई चैम्पियंस लीग सत्र शनिवार को होगा समाप्त

By भाषा | Updated: December 18, 2020 16:43 IST

Open in App

दोहा, 18 दिसंबर (एपी) कोविड-19 से प्रभावित एशियाई चैम्पियंस लीग (एसीएल) शनिवार को समाप्त होगी जो इस फुटबॉल टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे लंबे समय तक चलने वाला सत्र होगा। लीग का पहला मैच 11 महीने से ज्यादा महीने पहले खेला गया था तथा इसका समापन कतर के दोहा में दक्षिण कोरिया के उल्सान होरांग ई और ईरान के पर्सेपोलिस फुटबॉल क्लब के बीच फाइनल मुकाबले से होगा।

कोविड-19 वायरस फैलने के कारण टूर्नामेंट मार्च से सितंबर तक निलंबित करना पड़ा था। 2022 विश्व कप मेजबान कतर ने जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में टूर्नामेंट के बचे हुए सभी मैचों का आयोजन करने की जिम्मेदारी ली।

नवंबर से उल्सान फुटबॉल क्लब दोहा में ही है, उसने 23 दिन में आठ मैच खेल लिये हैं और इन सभी में जीतकर टूर्नामेंट में रिकार्ड भी बनाया।

पिछले दो सत्र में के-लीग खिताब चूकने के बाद उल्सान की निगाहें 2020 का समापन 2012 एशियाई खिताब से करने पर लगी होंगी। अगर ऐसा होता है तो यह दक्षिण कोरिया का 12वां महाद्वपीय खिताब होगा जो चैम्पियंस लीग में एक रिकार्ड होगा। वहीं ईरान 1993 के बाद से चैम्पियन नहीं बना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइटली में एक गुरुद्वारे के बाहर दो भारतीय नागरिकों की गोली मारकर कर दी गई हत्या

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

क्राइम अलर्टUP में एक व्यक्ति ने अपनी जुड़वां बेटियों का गला काटकर उनकी हत्या की, फिर खुद ही पुलिस को फोन किया

ज़रा हटकेमैदान में घुसा ट्रैक्टर, फाइनल मैच हुआ तबाह, देखें वायरल वीडियो

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस बार भाजपा सरकार पक्की है...

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!