लाइव न्यूज़ :

ठाकुर पदक विजेताओं के लिये नकद पुरस्कार के साझा पूल के पक्ष में

By भाषा | Updated: September 20, 2021 20:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 सितंबर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को खिलाड़ियों के लिये नकद पुरस्कार का साझा पूल तैयार करने के लिये कहा जिसमें भारत के लिये पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को समान लाभ प्रदान करने के लिये केंद्र और राज्य सरकारें दोनों धन जमा करें।

ठाकुर ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खेल मंत्रियों से इस संदर्भ में ब्यौरा उपलब्ध कराने के लिये कहा है।

इस बैठक का आयोजन भारतीय खिलाड़ियों की भविष्य के ओलंपिक, एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों का खाका तैयार करने तथा राज्यों के जमीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने में योगदान का मूल्यांकन करने के लिये किया गया था। इस बैठक में खेल सचिव रवि मित्तल ने भी हिस्सा लिया।

ठाकुर ने कहा कि खेल राज्य का विषय है और बैठक का उद्देश्य राज्यों से सक्षम और पैरा खिलाड़ियों के लिये ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करने और जमीनी स्तर पर प्रतिभा की पहचान करने में अहम भूमिका निभाने का आग्रह करना था।

उन्होंने बाद में कहा, ‘‘आज की बैठक काफी अच्छी रही और प्रगति का मूल्यांकन करने के लिये साल में दो बार मिलने पर सहमति जतायी गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!