लाइव न्यूज़ :

थाईलैंड ओपन : साइना दूसरे दौर में हारी, चोटिल श्रीकांत ने दिया वाकओवर

By भाषा | Updated: January 14, 2021 16:37 IST

Open in App

बैंकॉक, 14 जनवरी भारत की स्टार शटलर साइना नेहवाल गुरुवार को महिला एकल के दूसरे दौर में थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरंगफान से हारकर थाईलैंड ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गयी।

साइना पहला गेम जीतने में सफल रही लेकिन इसके बाद वह लय बरकरार नहीं रख पायी और 68 मिनट तक चले मैच में 23-21, 14-21, 16-21 से हार गयी। यह विश्व में 12वीं रैंकिंग की बुसानन के हाथों साइना की लगातार चौथी हार है।

पुरुष एकल में विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत को दायें पांव की पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण आठवीं वरीयता प्राप्त मलेशियाई ली जी जिया को वाकओवर देना पड़ा।

इससे पहले पुरुष युगल में भारत के सात्विकसाइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी भी इंडोनिशया के मोहम्मद अहसान और हेंड्रा सेतियावान से 19-21, 17-21 से हारकर बाहर हो गये।

साइना और बुसानन के बीच लंबी रैलियां देखने को मिली लेकिन थाई खिलाड़ी ने अच्छे शॉट लगाये जिनका उन्हें फायदा मिला। पहले गेम में साइना एक समय 6-5 से आगे चल रही थी लेकिन ब्रेक तक बुसानन 11-9 से बढ़त पर थी।

साइना ने हालोंकि इसके बाद वापसी की और 17-17 से स्कोर बराबर करने के बाद अपनी प्रतिद्वंद्वी को बराबरी की टक्कर दी। बुसानन का ढीला रिटर्न नेट पर उलझने के कारण साइना ने पहला गेम अपने नाम किया।

दूसरे गेम में साइना ने कुछ गलतियां की जिसका फायदा उठाकर बुसानन 11-6 से आगे हो गयी। इसके बाद भी उन्होंने अपनी बढ़त कायम रखी और भारतीय खिलाड़ी के शॉट बाहर मारने पर मैच बराबरी पर ला दिया।

बुसानन तीसरे और निर्णायक गेम में भी शुरू से हावी हो गयी। साइना ने वापसी की कोशिश भी की लेकिन ब्रेक तक थाई खिलाड़ी को 11-7 से अच्छी बढ़त हासिल थी। इसके बाद भी साइना जूझती रही और बुसानन 18-11 से आगे हो गयी। बुसानन को आखिर में छह मैच प्वाइंट मिले जिनमें से साइना केवल दो का ही बचाव कर पायी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!