लाइव न्यूज़ :

टेनिस खिलाड़ी डि मिनाउर कोरोना संक्रमण के कारण ओलंपिक से बाहर

By भाषा | Updated: July 16, 2021 10:15 IST

Open in App

तोक्यो, 16 जुलाई (एपी) आस्ट्रेलियाई टेनिस खिलाड़ी एलेक्स डि मिनाउर कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद तोक्यो ओलंपिक से बाहर हो गए हैं ।

आस्ट्रेलियाई ओलंपिक टीम के दल प्रमुख इयान चेस्टरमैन ने मीडिया को बताया कि मिनाउर इस घटना से बहुत दुखी हैं ।

उन्होंने कहा ,‘‘ हम सभी एलेक्स के लिये दुखी हैं । ओलंपिक में आस्ट्रेलिया के लिये खेलना बचपन से उसका सपना था ।’’

विश्व रैंकिंग में 17वें स्थान पर काबिज मिनाउर को एकल और युगल दोनों वर्ग में खेलना था । अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उनके जोड़ीदार जॉन पीयर्स की टीम में जगह रहेगी या नहीं ।

आस्ट्रेलियाई ओलंपिक समिति ने सिडनी में जारी एक बयान में कहा ,‘‘ एलेक्स ने तोक्यो जाने से 96 और 72 घंटे पहले भी कोरोना टेस्ट कराया था लेकिन दोनों नतीजे पॉजिटिव निकले ।’’

मिनाउर को स्पेन से तोक्यो जाना था । चेस्टरमैन ने कहा कि विम्बलडन के दौरान उनका टेस्ट नेगेटिव आया था और उसके बाद से कोई आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी उनके संपर्क में नहीं है । आस्ट्रेलिया के बाकी खिलाड़ियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टछठी कक्षा के नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

क्रिकेटबटलर, गिल और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी ने जीटी को दिलाई IPL 2026 में दूसरी जीत, एलएसजी को 7 विकेट से हराया

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!