भारतीय हॉकी में फिर बवाल: तेलंगाना ने हॉकी इंडिया के महासचिव पर जबरन वसूली का आरोप लगाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 26, 2023 08:08 AM2023-11-26T08:08:41+5:302023-11-26T08:09:20+5:30

तेलंगाना हॉकी राज्य संघ के अध्यक्ष सरस तलवार के अनुसार वे चुनाव कराने के प्रयास कर रहे हैं लेकिन हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह विभिन्न कारणों से इसमें रोड़ा अटका रहे हैं।

Telangana Hockey State Association accuses Hockey India General Secretary of extortion | भारतीय हॉकी में फिर बवाल: तेलंगाना ने हॉकी इंडिया के महासचिव पर जबरन वसूली का आरोप लगाया

(फाइल फोटो)

Highlightsतेलंगाना ने हॉकी इंडिया के महासचिव पर जबरन वसूली का आरोप लगायातेलंगाना हॉकी के चुनाव इस साल अप्रैल में होने थे

नई दिल्ली: भारतीय हॉकी एक बार फिर गलत कारणों से चर्चा में है। इस बार एक राज्य संघ तेलंगाना हॉकी ने हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह पर उसके चुनाव कराने के लिए 25 लाख रुपए की जबरन वसूली करने का आरोप लगाया है।

तेलंगाना हॉकी के चुनाव इस साल अप्रैल में होने थे लेकिन इस राज्य संघ के अध्यक्ष सरस तलवार के अनुसार वे चुनाव कराने के प्रयास कर रहे हैं लेकिन भोलानाथ विभिन्न कारणों से इसमें रोड़ा अटका रहे हैं। बाद में हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ ने तेलंगाना हॉकी के कामकाज को चलाने के लिए छत्तीसगढ़ हॉकी के महासचिव फिरोज अंसारी की अगुवाई में तीन सदस्यीय समिति गठित की इसके बाद तलवार ने शिकायत दर्ज कराई थी।

तेलंगाना हॉकी राज्य संघ के अध्यक्ष सरस तलवार ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "चुनाव अप्रैल में होने वाले थे और हम इन्हें कराने की प्रक्रिया में थे लेकिन हॉकी इंडिया का एक अधिकारी इसमें रोड़ा अटका रहा था। हॉकी इंडिया ने कहा कि कुछ शिकायतें हैं और हमने उनका जवाब दिया। आखिर में मैं उनसे (भोलानाथ) मिला तो उन्होंने कहा कि अगर आप इससे बाहर निकलना चाहते हो तो 25 (लाख रुपए) का भुगतान करो। तब कमरे में केवल मैं और वह थे।"

सरस तलवार ने कहा, "इसके बाद उन्होंने कहा कि मैं इस पर विचार करने के लिए सात दिन का समय दूंगा। मैं उनसे तीन नवंबर को मिला था।" दूसरी तरफ इन गंभीर आरोपों का खंडन करते हुए हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह खारिज किया। भोलानाथ ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा इस खेल को बढ़ावा देने के लिए काम किया है।

उन्होंने कहा, "यह आरोप पूरी तरह से आधारहीन हैं। मैंने 25 लाख तो छोड़िए, कभी किसी से यहां तक की 25 पैसे भी नहीं लिए हैं। मैंने हमेशा खेल को बढ़ावा देने के लिए काम किया है।"

Web Title: Telangana Hockey State Association accuses Hockey India General Secretary of extortion

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे