लाइव न्यूज़ :

स्टार रेसलर सुशील कुमार को चार साल में मिली पहली हार, पोलिश पहलवान ने दी मात

By भाषा | Updated: July 5, 2018 10:57 IST

Sushil Kumar: भारत के स्टार रेसलर सुशील कुमार जॉर्जिया में चार साल में अपनी पहली बाउट हार गए हैं

Open in App

नई दिल्ली, 05 जुलाई: भारतीय पहलवान सुशील कुमार को चार साल में पहली बाउट में हार का मुंह देखना पड़ा जबकि हमवतन बजरंग पूनिया और दीपक पूनिया जॉर्जिया में तबिलिसी ग्रां प्री में क्वॉर्टरफाइनल में पहुंच गए। 

सुशील को 74 किग्रा वजन वर्ग में पोलैंड के पहलवान आंद्रजेज पियोत्र सोकालस्की से 4-8 से हार मिली। एशियाई खेलों की तैयारियों को देखते हुए यह सुशील का आदर्श नतीजा नहीं है। इस हार से पहले सुशील को इटली के सासारी में मई 2014 में बाउट में हार मिली थी जिसमें वह फ्रांस के लुका लैम्पिस से पराजित हो गए थे।

भारतीय कुश्ती महासंघ ने उन्हें पिछले महीने हुए ट्रायल्स में भाग नहीं लेने की छूट दी थी। पैंतीस वर्षीय पहलवान को पिछले नतीजे और फॉर्म को देखते हुए यह छूट दी गयी थी जिन्होंने गोल्ड कोस्ट में राष्ट्रमंडल खेलों में तीसरा गोल्ड मेडल जीता था। सुशील को पिछले महीने दो साल के बाद टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना में दोबारा शामिल किया गया था। 

पढ़ें: हरियाणा: खिलाड़ियों के लिए जारी फरमान पर खट्टर सरकार का यू-टर्न, कहा- हर मुद्दे पर विचार करेंगे

वहीं 65 किग्रा फ्रीस्टाइल में बजरंग ने प्री-क्वॉर्टरफाइनल में यूक्रेन के गोर ओगानेस्यान को शिकस्त दी और अब उनका सामना ईरान के योनेस अलियाकबर इमामिचोघानेई से होगा। दीपक ने मोलदोवा के जार्जी रूबाएव को शिकस्त दी और अब 86 किग्रा क्वॉर्टरफाइनल में उनकी भिड़ंत स्थानीय दावेदार सबा चिखराद्जे से होगी। 

टॅग्स :सुशील कुमाररेसलिंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

क्राइम अलर्ट7 दिन में करो आत्मसमर्पण?, पहलवान सुशील कुमार को सुप्रीम कोर्ट में झटका, आखिर क्यों जेल में ओलंपिक पदक विजेता

भारतकौन हैं पहलवान संजीत कुंडू?, कई गोल्ड मेडल पर कब्जा, ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतना लक्ष्य

विश्वHulk Hogan dies: WWE के दिग्गज रेसलर हल्क होगन का 71 वर्ष की आयु में हृदयाघात से हुआ निधन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!