लाइव न्यूज़ :

सुपर-सब पंडिता और एंगुलो ने दिलायी गोवा को रोमांचक जीत

By भाषा | Updated: December 30, 2020 22:17 IST

Open in App

वास्को, 30 दिसंबर सुपर-सब इशान पंडिता और करिश्माई विंगर इगोर एंगुलो के अंतिम 10 मिनट में किए गए गोल की मदद से एफसी गोवा ने शानदार वापसी करके बुधवार को यहां इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के इस साल के अंतिम मुकाबले में हैदराबाद एफसी को 2-1 से हराया।

हैदराबाद की 86वें मिनट तक जीत पक्की लग रही थी। इसी मिनट में ब्रेंडन फर्नांडिस की जगह लेने मैदान पर आए पंडिता ने एक मिनट बाद ही शानदार गोल करते हुए गोवा को 1-1 की बराबरी दिला दी।

इसके बाद इस सत्र में गोवा के लिए संकटमोचक बनकर उभरे एंगुलो ने इंजुरी टाइम में गोल करते हुए उसे 2-1 से जीत दिला दी।

गोवा की यह चौथी जीत है जिससे वह अंक तालिका में 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। दूसरी ओर, इस सीजन में लगातार तीसरी हार झेलने वाली हैदराबाद की टीम नौ अंकों के साथ तालिका में आठवें स्थान पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट85 पर 6 विकेट… फिर रिंकू-रॉय ने किया चमत्कार, KKR ने छीन ली जीत!

क्रिकेटKKR VS RR: रिंकू सिंह की 53 रनों की पारी ने केकेआर को दिलाई IPL 2026 की पहली जीत, आरआर को 4 विकेट से हराया

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!