लाइव न्यूज़ :

सुदीरमन कप: भारत चीन से 0-5 से हारकर क्वार्टर फाइनल की दौड़ से बाहर

By भाषा | Updated: September 27, 2021 17:53 IST

Open in App

वानता (फिनलैंड), 27 सितंबर बड़े खिलाड़ियों के बिना खेल रही भारतीय बैडमिंटन टीम सुदीरमन कप के मैच में चीन से 0-5 की करारी शिकस्त के बाद सोमवार को क्वार्टर फाइनल की दौड़ से बाहर हो गयी है।

ग्रुप ए में यह भारत की लगातार दूसरी हार है, इससे पहले टीम को शुरुआती मुकाबले में थाईलैंड के खिलाफ 1-4 से पराजय का सामना करना पड़ा था। इस हार के साथ भारतीय टीम के लिए बुधवार को फिनलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले का महत्व खत्म हो गया है।

भारत के खिलाफ 11 बार के चैंपियन चीन को पहले से ही जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। भारतीय खिलाड़ियों के लिए हालांकि सबसे बड़ी निराशा यह रही कि वे एक भी मैच नहीं जीत सके। भारतीय बैडमिंटन में बेंच स्ट्रेंथ की कमजोरी पूरी तरह उजागर हो गयी।

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू, लंदन खेलों की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल और पुरुष युगल जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की अनुपस्थिति का खामियाजा भारतीय टीम को भुगतना पड़ा।

इस मुकाबले के पहले मैच में एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला की पुरुष युगल जोड़ी ने लियू चेंग और झोउ हाओ डोंग की जोड़ी को कड़ी टक्कर दी लेकिन सीधे गेमों में 20-22, 17-21 से पिछड़ गये।

युवा अदिति भट्ट इसके बाद ओलंपिक चैंपियन चेन यू फी के खिलाफ दमखम दिखाने में असफल रही और चीन की खिलाड़ी ने 21-9, 21-8 से आसान जीत दर्ज कर टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी।

विश्व रैंकिंग में 15वें स्थान पर काबिज बी साई प्रणीत भी लय पाने के लिए जुझते हुए दिखे। पुरुष एकल के इस मैच में ‘ऑल इंग्लैंड’ के पूर्व चैंपियन शी युकी ने उन्हें एकतरफा मुकाबले में 21-10, 21-10 से हराया। इस नतीजे के बाद चीन ने 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। प्रणीत की इस खिलाड़ी के खिलाफ यह पांचवीं हार है।

मुकाबले के आखिरी दो अप्रासंगिक मैचों में राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी को दुनिया के 15वें नंबर की चीन की महिला खिलाड़ियों की जोड़ी झेंग यू और ली वेन मेई ने 21-16, 21-13 से हराया। मिश्रित युगल मैच में किदांबी श्रीकांत और रुतुपर्णा पांडा को डू यू और फेंग यान जे ने 21-9, 21-9 से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

विश्वईरानी जहाज पर हमले का असर; होर्मुज जलडमरूमध्य में IRGC की सख्त कार्रवाई, अमेरिकी सैनिकों को पीछे हटने पर किया मजबूर

विश्वयुद्ध विराम पर ईमानदारी बनी रहे

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

पूजा पाठRashifal 20 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के धन आने से कोई नहीं रोक सकता, पढ़ें सभी राशियों का भविष्य

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!