लाइव न्यूज़ :

स्टीवर्ट की हैट्रिक से जमशेदपुर एफसी की ओडिशा पर आसान जीत

By भाषा | Updated: December 14, 2021 22:27 IST

Open in App

वास्को, 14 दिसंबर ग्रेग स्टीवर्ट की पहले हॉफ की हैट्रिक की मदद से जमशेदपुर एफसी मंगलवार को यहां ओडिशा एफसी को 4-0 से करारी शिकस्त देकर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट की अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया।

इस जीत से जमशेदपुर एफसी के छह मैचों में तीन जीत और दो ड्रा से 11 अंक हो गये हैं। दूसरी तरफ ओडिशा एफसी अपनी दूसरी हार के कारण दूसरे स्थान से चौथे स्थान पर लुढ़क गयी है। उसके पांच मैचों में नौ अंक हैं।

जमशेदपुर ने जबर्दस्त शुरुआत की और पहले चार मिनट के अंदर दो गोल दाग दिये। उसकी तरफ से कप्तान पीटर हार्टली ने तीसरे मिनट में पहला गोल किया।

इसके बाद स्टीवर्ट ने चौथे, 21वें और 35वें मिनट में गोल करके रही सही कसर पूरी कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!