लाइव न्यूज़ :

श्रीकांत इंडोनेशिया मास्टर्स के दूसरे दौर में

By भाषा | Updated: November 17, 2021 13:21 IST

Open in App

बाली, 17 नवंबर भारत के किदाम्बी श्रीकांत ने फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव की कड़ी चुनौती से पार पाकर बुधवार को यहां इंडोनिशया मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के दूसरे दौर में प्रवेश किया।

विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत ने पहले दौर के मैच में विश्व के 71वें नंबर के खिलाड़ी क्रिस्टो को 21-18, 15-21, 21-16 से हराया। यह मैच एक घंटा 15 मिनट तक चला।

विश्व रैंकिंग में अभी 15वें स्थान पर काबिज श्रीकांत अगले दौर में छठी वरीयता प्राप्त जोनाथन क्रिस्टी का सामना कर सकते हैं।

मिश्रित युगल में ध्रुव कपिला और एन सिक्की रेड्डी ने इंडोनेशिया के प्रवीण जोर्डन और मेलाती दीवा ओक्टावियांती की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को 21-11, 22-20 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।

पुरुष एकल में हालांकि पारूपल्ली कश्यप को डेनमार्क के हंस क्रिस्टियन सोलबर्ग विटिंगस के हाथों 10-21, 19-21 से हार झेलनी पड़ी।

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू और लक्ष्य सेन ने मंगलवार को ही दूसरे दौर में जगह बना ली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट85 पर 6 विकेट… फिर रिंकू-रॉय ने किया चमत्कार, KKR ने छीन ली जीत!

क्रिकेटKKR VS RR: रिंकू सिंह की 53 रनों की पारी ने केकेआर को दिलाई IPL 2026 की पहली जीत, आरआर को 4 विकेट से हराया

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!