लाइव न्यूज़ :

Sports Top Headlines: दूसरे टी20 में भारत की हार, बेल्जियम-फ्रांस वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, पढ़ें बड़ी खेल खबरें

By सुमित राय | Updated: July 7, 2018 07:41 IST

खेल की किन खबरों ने शुक्रवार (6 जुलाई) को मचाई हलचल और आज क्या होगा मैदान पर, पढ़िए खेल की हर बड़ी खबर यहां एक साथ...

Open in App

नई दिल्ली, 7 जुलाई। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने सोफिया गार्डंस स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारत को पांच विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। वहीं फीफा वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में फ्रांस की टीम ने उरुग्वे को और बेल्जियम की टीम ने ब्राजील को हराकर बाहर कर दिया। अब मंगलवार को सेमीफाइनल मुकाबले में फ्रांस की टीम का सामना बेल्जियम से होगा।

Ind vs Eng: इंग्‍लैंड ने भारत को 5 विकेट से हराया

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने सोफिया गार्डंस स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारत को पांच विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। टॉस जीतकर इंग्लैंड के गेंदबाजों ने भारत को निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 148 रनों के स्कोर पर रोक दिया था। इसके बाद 149 रनों के लक्ष्य को इंग्लैंड ने पांच विकेट गंवाकर 2 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया। (पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें)

ब्राजील को हरा दूसरी बार वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में बेल्जियम

फीफा वर्ल्ड कप 2018 के दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बेल्जियम ने 5 बार की चैंपियन ब्राजील को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना लिया। यह दूसरा मौका है जब बेल्जियम की टीम ने फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले साल 1986 में बेल्जियम की टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।  (पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें)

FIFA World Cup: फ्रांस ने 12 साल बाद सेमीफाइनल में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप 2018 के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फ्रांस ने उरुग्वे को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। फ्रांस की टीम इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में 12 साल बाद और कुल छठी बार पहुंची है। इसी के साथ 1998 की चैंपियन फ्रांस ने दो बार की चैंपियन उरुग्वे को हराकर फीफा वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया। (पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें)

इंडोनेशिया ओपन: क्वॉर्टर फाइनल में सिंधु-प्रणॉय की करारी हार, भारतीय चुनौती समाप्त

भारत के स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु और एचएस प्रणॉय शुक्रवार को इंडोनेशिया ओपन के क्वॉर्टर फाइनल में हार गए। सिंधु को महिला सिंगल्स के क्वॉर्टर फाइनल में ही बिंग जियाओ ने सीधे सेटों में 21-14, 21-15 से हराया। तो वहीं प्रणॉय ऑल इंग्लैंड चैंपियन चीन के शि युकी से  21-17, 21-18 से हार गए।  (पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें)

IND vs ENG: चोट के कारण बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बाएं अंगूठे में चोट के कारण इंग्लैंड दौरे से बाहर हो गए हैं। अपने बाएं अंगूठे में फ्रैक्चर के कारण पहले टी20 सीरीज से बाहर हुए बुमराह अब वनडे सीरीज से भी बाहर हो गए हैं।  (पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें)

विंबलडन 2018: सीधे सेटों में जीत के साथ नडाल, जोकोविच तीसरे दौर में, सिलिच हुए बाहर

पूर्व चैंपियन राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच ने शुक्रवार को यहां विंबलडन टेनिस ग्रैंडस्लैम के तीसरे दौर में प्रवेश किया जबकि तीसरे वरीय व 2017 के उप विजेता मारिन सिलिच टूर्नामेंट से बाहर हो गए। दुनिया के नंबर एक नडाल ने कजाखस्तान के मिखाइल कुकुशकिन को 6-4, 6-3, 6-4 से हराया और अब उनका सामना ऑस्ट्रेलिया के युवा एलेक्स डि मिनौर से होगा।  (पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें)

टॅग्स :खेलफीफा विश्व कपभारत vs इंग्लैंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारत2014 के बाद बदली खेलों की तस्वीर?, खेलों पर CM योगी का बड़ा बयान

भारतLMOTY 2026: इंटरनेशनल हाई जम्पर सर्वेश कुशारे को 'लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2026' के स्पोर्ट्स अवार्ड से किया गया सम्मानित

क्रिकेटIND vs ENG: 18 चौके 19 छक्के, भारत ने 20 ओवर में 253 रनों का पहाड़ खड़ा किया, इंग्लैंड के बल्लेबाजों की पिटाई...

क्रिकेटIND vs ENG: 8 चौके 7 छक्के, संजू सैमसन का तूफानी अर्धशतक, 26 गेंदों में 52 रन

अन्य खेल अधिक खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें