लाइव न्यूज़ :

Sports Top Headlines: सुनील छेत्री आज खेलेंगे अपना 100वां इंटरनेशनल मैच, पढ़िए खेल की बड़ी खबरें

By विनीत कुमार | Updated: June 4, 2018 07:14 IST

खेल की किन खबरों ने रविवार (3 जून) को मचाई हलचल, पढ़िए खेल की हर बड़ी खबर यहां एक साथ एक जगह...

Open in App

नई दिल्ली, 4 जून: फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अभी दो हफ्ते का समय है लेकिन भारतीय फुटबॉल के फैंस की नजरें आज इंटरकॉन्टिनेंटल कप में भारत और केन्या के बीच होने वाले फुटबॉल मैच पर है। सुनील छेत्री आज अपना 100 इंटरनेशनल मैच खेलेंग और बाईचुंग भूटिया के बाद ऐसा करने वाले वह दूसरे भारतीय हो जाएंगे। 

महिला एशिया कप में भारत की धमाकेदार जीत

मिताली राज की दमदार बैटिंग और अपने गेंदबाजों के जोरदार प्रदर्शन की बदौलत छह बार के चैंपियन भारत ने रविवार को महिला एशिया कप टी20 के अपने पहले मैच में मेजबान मलेशिया को 142 रन से करारी शिकस्त दी। भारत ने मिताली राज की 97 रन की जोरदारा पारी की बदौलत 20 ओवर में 3 विकेट पर 169 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में भारतीय गेंदबाजों ने मलेशिया को 13.4 ओवर में महज 27 रन पर समेट दिया। (पूरी खबर पढ़ें)

रबादा को दक्षिण अफ्रीका के ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार

दुनिया के नंबर एक टेस्ट गेंदबाज कागिसो रबादा को दक्षिण अफ्रीका का इस वर्ष का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया है। यह पुरस्कार पिछले 12 महीने के प्रदर्शन के आधार पर दिया गया है जिसमें रबादा लगातार मैच विनर साबित हुए और अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना भी किया। (पूरी खबर पढ़ें)

सुनील छेत्री की भावुक अपील

भारतीय फुटबॉल इतिहास के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक सुनील छेत्री ने भारतीय फैंस से भावुक अपील करते हुए कहा है कि हमारी आचोचाना करिए, हमें गाली दीजिए लेकिन कृपया भारतीय टीम का मैच देखने आइए। देश के सबसे ज्यादा गोल दागने वाले फुटबॉल छेत्री अपना 100 मैच खेलने से बस एक कदम दूर हैं (पूरी खबर पढ़ें)

संजीता डोपिंग विवाद में राठौड़ से दखल का अनुरोध

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता संजीता चानू से जुड़े डोप विवाद में खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से दखल का अनुरोध किया है। उन्होंने यह भी कहा कि मणिपुर की इस भारोत्तोलक के नमूने की पहचान में कोई गलती हुई है। गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं के 53 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाली संजीता पर अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ ने अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है। (पूरी खबर पढ़ें)

विराट कोहली की टीम इंडिया की आक्रामकता का ये है राज

वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर रहे विवियन रिचर्ड्स ने विराच कोहली को शानदार खिलाड़ी बताते हुए कहा है कि कोहली की टीम इंडिया की आक्रामकता की नींव कपिल देव के युग से पड़ी। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया जुलाई में इंग्लैंड के महत्वपूर्ण दौरे पर जाएगी, जहां उसे 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। टीम इंडिया और विराट कोहली दोनों के लिए ये दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। (पूरी खबर पढ़ें)

टॅग्स :खेलसुनील छेत्रीफुटबॉलफीफा विश्व कपकगिसो रबादामिताली राजबीसीसीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

क्रिकेट2022, 2023, 2024 और 2025 में सबसे अधिक रन मेरे, फिर भी मुझे टी20 टीम से बाहर कर दिया?, शुभमन गिल ने कहा- संजू सैमसन को मौका, कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं

क्रिकेटIPL 2026: बीसीसीआई ने 13 अप्रैल से शुरू होने वाले दूसरे चरण का शेड्यूल जारी किया, पूरी फिक्स्चर लिस्ट देखें

क्रिकेटIndian cricket schedule: 17 स्थान पर 22 मैच खेलेगी टीम इंडिया, 5 टेस्ट, 9 वनडे और 8 टी20, देखिए पूरी सूची

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!