लाइव न्यूज़ :

Sports Top Headlines: मेसी के बराबर छेत्री, नडाल 11वीं बार फ्रेंच ओपन चैम्पियन, पढ़िए बड़ी खेल खबरें

By विनीत कुमार | Updated: June 11, 2018 06:24 IST

खेल की किन खबरों ने रविवार (10 जून) को मचाई हलचल और आज क्या होगा मैदान पर, पढ़िए खेल की हर बड़ी खबर यहां एक साथ...

Open in App

नई दिल्ली, 11 जून: लाल बजरी के बादशाह राफेल नडाल ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उन्हें ऐसा क्यों कहा जाता है। नडाल ने रविवार को ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम को हराकर 11वीं बार फ्रेंच ओपन पर कब्जा कर लिया। वहीं, भारत के लिए फुटबॉल से अच्छी खबर आई जहां सुनील छेत्री के नेतृत्व में टीम ने केन्या को हरा कर इंटरकॉन्टिनेंटल कप जीत लिया।

नडाल की क्ले कोर्ट पर बादशाहत बरकरार

दुनिया के नंबर-1 और स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने क्ले कोर्ट पर एक बार फिर अपनी बादशाहत कायम करते हुए 11वीं बार फ्रेंच ओपन के मेंस सिंगल्स का खिताब जीत लिया है। नडाल ने रविवार को फाइनल में ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम को हराया। नडाल ने दो घंटे 42 मिनट चले मुकाबले में थीम को सीधे सेटों में 6-4, 6-3, 6-2 से हराया। (पूरी खबर पढ़ें)

केन्या को हराकर भारत ने जीता इंटरकॉन्टिनेंटल कप

कप्तान सुनील छेत्री के दो गोल की बदौलत भारत ने रविवार को मुंबई फुटबाल एरेना में खेले गए फाइनल में केन्या को 2-0 से हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल कप का खिताब जीत लिया। छेत्री इसके साथ ही सर्वाधिक गोल करने वाले सक्रिय फुटबाल खिलाड़ियों की सूची में अर्जेंटीना के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए। (पूरी खबर पढ़ें)

महिला क्रिकेट: एशिया कप के फाइनल में भारत की हार

हरमनप्रीत कौर के हरफनमौल प्रदर्शन (56 रन और दो विकेट) और पूनम यादव की बेहतरीन गेंदबाजी (4 विकेट) के बावजूद बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को एशिया कप टी20 के रोमांचक फाइनल में भारत को हराकर पहली बार ये खिताब अपने नाम कर लिया। (पूरी खबर पढ़ें)

एंडरसन को आराम

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को भारत के खिलाफ होने वाली आगामी टेस्ट श्रृंखला से पहले पूरी तरह फिट होने के लिए छह सप्ताह के लिए आराम दिया गया है जिस दौरान वह किसी भी तरह के क्रिकेट से दूर रहेंगे। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इसकी जानकारी दी है (पूरी खबर पढ़ें)

टॅग्स :खेलहरमनप्रीत कौरजेम्स एंडरसनसुनील छेत्रीराफेल नडालफ्रेंच ओपन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारत2014 के बाद बदली खेलों की तस्वीर?, खेलों पर CM योगी का बड़ा बयान

क्रिकेटडरबन, जोहानिसबर्ग और बेनोनी में होंगे 5 मैच की टी20 सीरीज?, टीम इंडिया की घोषणा, देखिए दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम?

भारतLMOTY 2026: इंटरनेशनल हाई जम्पर सर्वेश कुशारे को 'लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2026' के स्पोर्ट्स अवार्ड से किया गया सम्मानित

क्रिकेटकपिल देव, महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर क्लब में सूर्यकुमार यादव, कहा-अगला लक्ष्य 2028 में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतना?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!