खेल मंत्री राज्यवर्धन ने शुरू किया #5MinuteAur चैलेंज, लोगों से पूछी 5 मिनट खेलने की कहानी

By सुमित राय | Published: January 9, 2019 02:57 PM2019-01-09T14:57:03+5:302019-01-09T14:57:03+5:30

खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने देश के लोगों के लिए #5MinuteAur चैलेंज शुरू किया है और उनसे पूछा है कि वो अपने 5 मिनट खेलने की कहानी बताएं।

Sports Minister Rajyavardhan Rathore launches #5MinuteAur challenge | खेल मंत्री राज्यवर्धन ने शुरू किया #5MinuteAur चैलेंज, लोगों से पूछी 5 मिनट खेलने की कहानी

खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़

खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने देश के लोगों के लिए #5MinuteAur चैलेंज शुरू किया है और उनसे पूछा है कि वो अपने 5 मिनट खेलने की कहानी बताएं। खेल मंत्री ने 9 जनवरी से पुणे में शुरू हो रहे 'खेलो इंडिया' अभियान को मजबूती देने के लिए इस चैलेंज की शुरुआत की है।

खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने एक वीडियो ट्वीट कर लोगों से उनके 5 मिनट खेलने की कहानी पूछा। खेल मंत्री वीडियो में टेबल टेनिस खेलते नजर आ रहे हैं और लोगों से भी खेलने की अपील की है।

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने इस वीडियो के जरिए लोगों को पांच मिनट खेलने का चैलेंज दिया है और खेल से जुड़ीं अपनी पांच मिनट की कहानी भी शेयर करने को भी कहा है।

वीडियों के साथ अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है, 'हमें अपने युवा एथलीट्स की आवाज बनना होगा। जोर से बोलिए पांच मिनट और खेलो इंडिया... और खेलेंगे तो और जीतेंगे।


राज्यवर्धन 2002 में मैनचेस्टर कॉमनवेल्थ में शूटिंग में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। 2004 में एथेंस ओलिंपिक में उन्होंने डबल ट्रैप शूटिंग में रजत पदक जीता था। 2013 में वे भाजपा से जुड़े और 2014 में जयपुर ग्रामीण सीट से सांसद चुने गए।

इससे पहले राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सोशल मीडिया पर 'हम फिट तो इंडिया फिट' अभियान की शुरुआत की थी। चैलेंज के लिए राठौड़ ने लोगों से व्यायाम करते हुए अपना विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए कहा था। इसके बाद इस चैलेंज में पीएम मोदी से लेकर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी जुड़े थे।

Web Title: Sports Minister Rajyavardhan Rathore launches #5MinuteAur challenge

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे