लाइव न्यूज़ :

स्पेन की टेनिस खिलाड़ी कोरोना वायरस पॉजिटिव

By भाषा | Updated: January 22, 2021 10:11 IST

Open in App

मेलबर्न, 22 जनवरी (एपी) आस्ट्रेलियाई ओपन की चार्टर्ड फ्लाइट के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण की संभावित आशंका के कारण होटल में कमरे में पृथकवास में रखी गई स्पेन की टेनिस खिलाड़ी पाउला बेडोसा कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई है।

दुनिया की शीर्ष 70 खिलाड़ियों में शामिल 23 साल की पाउला ने पिछले साल फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में जगह बनाई थी।

पाउला ने ट्विटर पर स्पेनिश और अंग्रेजी में लिखी पोस्ट में कहा, ‘‘मेरे पास कुछ बुरी खबर है।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘आज मुझे कोविड-19 के पॉजिटिव नतीजे की रिपोर्ट मिली। मैं अच्छा महसूस नहीं कर रही थी और कुछ लक्षण भी नजर आ रहे थे लेकिन डॉक्टरों की सलाह मानते हुए मैं जल्द से जल्द उबरने की कोशिश करूंगी। मुझे पृथकवास के लिए हेल्थ होटल में ले जाया गया है और इलाज चल रहा है।’’

पाउला उन 72 टेनिस खिलाड़ियों में शामिल थी जिन्हें दो हफ्ते के कड़े पृथकवास में रखा गया था क्योंकि वह उस विमान में थी जिसमें मेलबर्न पहुंचने पर पॉजिटिव मामले मिले थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टछठी कक्षा के नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

क्रिकेटबटलर, गिल और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी ने जीटी को दिलाई IPL 2026 में दूसरी जीत, एलएसजी को 7 विकेट से हराया

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!