लाइव न्यूज़ :

एशियाई चैंपियंस लीग क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरियाई क्लबों का सामना

By भाषा | Updated: September 17, 2021 15:25 IST

Open in App

कुआलालंपुर ,17 सितंबर (एपी) गत चैंपियन उल्सान हुंडई शुक्रवार को एशियाई चैंपियंस लीग (एसीएल) फुटबॉल के क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरियाई लीग की अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम जियोनबुक के खिलाफ मैदान में उतरने के लिए तैयार है।

उल्सान की टीम प्रतियोगिता में अपनी 16 मैचों की जीत के सिलसिला बढ़ाने की कोशिश करेगी। पिछले साल उल्सान ने फाइनल में ईरान के क्लब पर्सेपोलिस को 2-1 से हराकर अपना दूसरा एशियाई चैंपियंस लीग खिताब जीता था।

क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की करने वाली दक्षिण कोरिया की तीसरी टीम पोहांग स्टीलर्स का सामना जापान की नागोया ग्रामपुस से होगा।

पश्चिम क्षेत्र के अंतिम आठ मुकाबलों में पर्सेपोलिस का मुकाबला सऊदी अरब की टीम अल, जबकि यूएई की टीम अल वाहदा का अंतिम चार में पहुंचने के लिए सऊदी अरब की अल नासर से भिड़ेगी।

कोरोना वायरस महामारी के कारण लागू यात्रा प्रतिबंधों के मद्देनजर अगले महीने होने वाले क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल दक्षिण कोरिया (पूर्वी क्षेत्र) और सऊदी अरब (पश्चिम) में खेले जाएंगे। इन मैचों को एक मुकाबले के प्रारूप में खेला जाएगा।

फाइनल मुकाबला 23 नवंबर को सऊदी अरब में होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टछठी कक्षा के नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

क्रिकेटबटलर, गिल और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी ने जीटी को दिलाई IPL 2026 में दूसरी जीत, एलएसजी को 7 विकेट से हराया

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!