लाइव न्यूज़ :

बल्लेबाजी में कुछ कमी, बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रहे: रोहित

By भाषा | Updated: April 24, 2021 00:06 IST

Open in App

चेन्नई, 23 अप्रैल पंजाब किंग्स के खिलाफ नौ विकेट की करारी शिकस्त झेलने के बाद मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा ने शुक्रवार को यहां कहा कि पिच बल्लेबाजी के लिए ज्यादा मुश्किल नहीं थी लेकिन उनकी टीम एक बार फिर बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही।

रोहित की 52 गेंद में 63 रन की पारी के बाद भी मुंबई की टीम छह विकेट पर महज 131 रन बना सकी। पंजाब किंग्स ने 14 गेद शेष रहते आसानी से इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

मुंबई इंडियन्स के कप्तान ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ‘‘ हम ज्यादा बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रहे। मैं अब भी मानता हूं कि बल्लेबाजी के लिए यह विकेट ज्यादा मुश्किल नहीं है। आप देख रहे है कि (पंजाब) किंग्स ने कैसे नौ विकेट बचाकर जीत दर्ज की।’’

उन्होंने कहा कि टीम की बल्लेबाजी में कुछ कमी रह जा रही जिससे लगातार दूसरे मैच में प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा करने में नाकाम रहे।

रोहित ने कहा, ‘‘ अगर आप 150-160 रन बनाते है तो आप मैच पर पकड़ बना सकते है। हम पिछले दो मैचों में ऐसा करने में नाकाम रहे। ’’

उन्होंने पंजाब के गेंदबाजों को श्रेय देते हुए कहा, ‘‘उनके गेंदबाजों ने पावर प्ले में अच्छी गेंदबाजी की। इशान किशन और मैं भी बड़ा शॉट लगाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन हम सफल नहीं हुए। हमें मुश्किल परिस्थितियों में बेहतर बल्लेबाजी और गेंदबाजी के बारे में समझना होगा।’’

मैच में 60 रन की नाबाद पारी खेल मैन ऑफ द मैच बने लोकेश राहुल ने कहा अनुभवी क्रिस गेल के मैदान पर होने से चीजें आसान हो गयी।

पंजाब के कप्तान ने कहा, ‘‘बीच के ओवरों में यहां सूखी गेंद के खिलाफ खेलना मुश्किल हो जाता है, लेकिन गेल ने इस ओर अच्‍छा आत्‍मविश्‍वास दिखाया, उन्‍हें पता है किस गेंदबाज के खिलाफ आक्रामक रूख अपनाना है।’’

टॉस जीत कर गेंदबाजी का फैसला करने के बाद विशेषज्ञों ने राहुल की आलोचना की थी लेकिन उन्होंने मैच जीत कर सबको गलत साबित कर दिया।

राहुल ने कहा, ‘‘मैंने कोच के साथ लंबी बात की थी कि टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करनी है। हमने सुना था कि यहां ओस रहेगी, यह नहीं पता था कि कितना रहेगी लेकिन यह अच्‍छा रहा। सूखी गेंद के खिलाफ हालांकि खेलना आसान नहीं था। एक रन चुराने में भी परेशानी हो रही थी। गेल की मौजूदगी से हालांकि चीजें आसान हो गयी।’’

उन्होंने सत्र में पहला मैच खेलने वाले युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘ हमारी टीम में युवाओं ने अच्छा प्रदर्शन किया। दीपक हुड्डा अच्छा कर रहे है। शाहरूख खान ने मौके का फायदा उठाया है और आज बिश्नोई ने शानदार खेल दिखाया। अनिल भाई (कुंबले) ने रवि (बिश्नोई) के साथ काम किया और आज वह यहां पर शानदार रहा। उसने हमारी टीम को बड़े विकेट दिलाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतवीडियो: छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त, पायलट और को-पायलट की मौत?

भारतNashik TCS row: कोर्ट ने आरोपी निदा खान को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार, अगली सुनवाई 27 अप्रैल को

भारतगाज़ियाबाद की महिला ने Rapido ड्राइवर के आपत्तिजनक मैसेज किए शेयर, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेVIDEO: महाराष्ट्र में क्रिकेट मैच बाधित, स्थानीय नेता ने पिच पर चला दिया ट्रैक्टर, वजह आपको चौंका सकती है

विश्वईरान ने अमेरिका के साथ तत्काल बातचीत से किया इनकार, कहा- 'बातचीत के अगले दौर के लिए हमारे पास कोई योजना नहीं'

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!