लाइव न्यूज़ :

मालोर्का को हराकर सोसीदाद ला लीगा में शीर्ष पर

By भाषा | Updated: October 17, 2021 11:42 IST

Open in App

बार्सीलोना, 17 अक्टूबर (एपी) रीयाल सोसीदाद ने 10 खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए मैच के अंतिम लम्हों में 21 साल के जुलेन लोबेते के गोल की बदौलत मालोर्का को 1-0 से हराकर स्पेनिश फुटबॉल लीग में तीन अंक की बढ़त बना ली।

स्थानापन्न खिलाड़ी लोबेते डेढ़ साल से अधिक समय में पहली बार खचाखच भरे एनोएता स्टेडियम में दर्शकों के चहेते बन गए जब उन्होंने 90वें मिनट में विजयी गोल दागकर सोसीदाद को ला लीगा के शीर्ष पर पहुंचा दिया।

लोबेतो को 66वें मिनट में मैदान पर उतारा गया था क्योंकि टीम गोल करने के मौके नहीं बना पा रही थी।

मौजूदा सत्र में सोसीदाद ने अब तक सिर्फ एक मुकाबला गंवाया है जब उसे अगस्त में बार्सीलोना के खिलाफ अपने पहले मैच में शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

लेवांते और गेटाफे का मुकाबला शनिवार को गोल रहित ड्रॉ छूटा। इन दोनों टीमों के अलावा ला लीगा की सभी टीमें मौजूदा सत्र में जीत का खाता खोल चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

भारत'भई हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ, कितने का है?' बंगाल के ज़ोरदार चुनावी अभियान के बीच PM मोदी 10 रुपये की झालमुड़ी खाने दुकान पहुंचे, देखें VIDEO

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

भारततमिलनाडु में पटाखों की फैक्ट्री में धमाके से 16 से ज़्यादा लोगों की मौत; एम.के. स्टालिन ने शोक व्यक्त किया

क्रिकेटवरुण चक्रवर्ती ने IPL 2026 के निराशाजनक प्रदर्शन में केकेआर की सबसे बड़ी समस्या को किया उजागर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!