लाइव न्यूज़ :

स्मिथ मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़े, सात दिनों तक पृथक-वास पर रहेंगे

By भाषा | Updated: April 3, 2021 15:02 IST

Open in App

मुंबई, तीन अप्रैल ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की अपनी फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ गये और वह सात दिनों तक अनिवार्य कड़े पृथकवास में रहेंगे।

इस 31 साल के बल्लेबाज को राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम से रिलीज किया था। फरवरी में आईपीएल नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने 2.2 करोड़ रूपये की बोली के साथ उन्हें टीम से जोड़ा था।

फ्रेंचाइजी ने ‘गेटवे ऑफ इंडिया’ के साथ उनकी फोटो को साझा करते हुए लिखा, ‘‘ एक तस्वीर में दो शानदार चीजें, डीसी (दिल्ली कैपिटल्स) परिवार में आपका स्वागत है स्टीव स्मिथ।’’

टीम ने शिविर में पहले से ही अपना अभ्यास शुरू कर दिया है। स्मिथ और ऑस्ट्रेलियाई टीम के उनके साथी खिलाड़ी मार्क्स स्टोइनिस 10 अप्रैल को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मैच से पहले मुश्किल से ही अभ्यास कर पायेंगे। दोनो एक सप्ताह तक कड़े पृथकवास में रहेंगे।

स्मिथ 2019 राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी से जुड़े थे और उन्होंने 2020 में यूएई में इस आईपीएल टीम की अगुवाई की थी। उनकी कप्तानी में राजस्थान की टीम आखिरी पायदान पर रही थी।

दिल्ली कैपिटल्स में वह 2011 के विश्व कप विजेता कप्तान रिकी पोंटिंग की देख रेख में खेलेंगे जो इस टीम के कोच है।

नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद ऋषभ पंत को टीम का कप्तान बनाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट85 पर 6 विकेट… फिर रिंकू-रॉय ने किया चमत्कार, KKR ने छीन ली जीत!

क्रिकेटKKR VS RR: रिंकू सिंह की 53 रनों की पारी ने केकेआर को दिलाई IPL 2026 की पहली जीत, आरआर को 4 विकेट से हराया

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!