लाइव न्यूज़ :

स्मिथ को दिल्ली कैपिटल्स को खिताब दिलाने की उम्मीद

By भाषा | Updated: February 23, 2021 14:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 फरवरी आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने पिछले साल के उप विजेता दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने पर खुशी व्यक्त करते हुए उम्मीद जतायी कि वह आगामी सत्र में इस टीम को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पहला खिताब दिलाने में सफल रहेंगे।

इस 31 वर्षीय खिलाड़ी को राजस्थान रॉयल्स ने ‘रिलीज’ कर दिया था। हाल की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 2.2 करोड़ रुपये में खरीदा।

स्मिथ ने कहा, ‘‘मैं वास्तव में इस साल टीम से जुड़ने को लेकर उत्साहित हूं। टीम में बहुत अच्छे खिलाड़ी और शानदार कोच (रिकी पोंटिंग) है। मैं टीम से जुड़ने और उसके साथ कुछ सुखद यादें जोड़ने को लेकर उत्साहित हूं। उम्मीद है कि मैं टीम को पिछले साल की तुलना में बेहतर परिणाम हासिल करने में मदद करूंगा। ’’

यह स्टार बल्लेबाज 2019 में राजस्थान रॉयल्स से जुड़ा था और 2020 में यूएई में वह उसका कप्तान था। रॉयल्स हालांकि तब अंतिम स्थान पर रहा था।

स्मिथ ने आईपीएल में 95 मैचों में 35.34 की औसत से 2333 रन बनाये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतवीडियो: छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त, पायलट और को-पायलट की मौत?

भारतNashik TCS row: कोर्ट ने आरोपी निदा खान को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार, अगली सुनवाई 27 अप्रैल को

भारतगाज़ियाबाद की महिला ने Rapido ड्राइवर के आपत्तिजनक मैसेज किए शेयर, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेVIDEO: महाराष्ट्र में क्रिकेट मैच बाधित, स्थानीय नेता ने पिच पर चला दिया ट्रैक्टर, वजह आपको चौंका सकती है

विश्वईरान ने अमेरिका के साथ तत्काल बातचीत से किया इनकार, कहा- 'बातचीत के अगले दौर के लिए हमारे पास कोई योजना नहीं'

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!