लाइव न्यूज़ :

स्थिति मुश्किल थी, खुश हूं कि मैंने जिम्मेदारी संभाली : गायकवाड़

By भाषा | Updated: September 20, 2021 18:12 IST

Open in App

दुबई, 20 सितंबर युवा सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ को खुशी है कि उन्होंने जिम्मेदारी संभालकर चेन्नई सुपर किंग्स को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला और मुंबई इंडियन्स के खिलाफ रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभायी।

चौबीस वर्षीय गायकवाड़ ने 58 गेंदों पर नाबाद 88 रन बनाये जिससे चेन्नई ने चार विकेट पर 24 रन से उबरकर छह विकेट पर 156 रन बनाये। चेन्नई ने यह मैच 20 रन से जीता।

गायकवाड़ ने आईपीएल वेबसाइट पर जारी वीडियो में अपने साथी दीपक चाहर के साथ बात करते हुए कहा, ‘‘स्थिति मुश्किल थी क्योंकि शीर्ष क्रम के अधिकतर बल्लेबाज आउट हो चुके थे। मुझे जिम्मेदारी संभालनी थी और फिर टीम को 120-130 रन के स्कोर तक पहुंचाने का जरिया ढूंढना था। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘क्रीज पर कुछ समय बिताने के बाद लक्ष्य हर बार 10 रन बढ़ जाता और तब 140 से 150 रन संभव लगने लगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!