अमेरिकी जिमनास्ट सिमोन बाइल्स ने रचा इतिहास, चार ऑलराउंड वर्ल्ड टाइटल जीतने वाली बनीं पहली महिला

By अभिषेक पाण्डेय | Published: November 2, 2018 02:56 PM2018-11-02T14:56:45+5:302018-11-02T14:56:45+5:30

Simone Biles: अमेरिका की स्टार जिमनास्ट सिमोन बाइल्स चार व्यक्तिगत ऑलराउंड वर्ल्ड टाइटल जीतने वाली दुनिया की पहली महिला बन गई हैं

Simone Biles becomes first women to win four individual all around world titles | अमेरिकी जिमनास्ट सिमोन बाइल्स ने रचा इतिहास, चार ऑलराउंड वर्ल्ड टाइटल जीतने वाली बनीं पहली महिला

सिमोन बाइल्स चार ऑलराउंड वर्ल्ड टाइटल जीतने वाली पहली महिला बनीं

अमेरिका की स्टार जिमनास्ट सिमोन बाइल्स गुरुवार को दोहा में नया इतिहास रचते हुए चार ऑलराउंड वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने वाली दुनिया की पहली महिला बन गईं। 21 वर्षीय बाइल्स ने वॉल्ट और बैलेंस बीम में गिरने के बावजूद 57.491 अंकों के साथ जिमनास्टिक वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता। 

जापान की माई मुराकामी उनसे 1.693 अंक पीछे रहीं और 55.798 अंकों के साथ उन्हें सिल्वर मेडल मिला। पिछले साल बाइल्स की गैरमौजूदगी में वर्ल्ड चैंपियन रहीं मोर्गन हर्ड को 55.732 अंकों के साथ ब्रॉन्ज मेडल मिला। 

ये सिमोन बाइल्स का 12वां वर्ल्ड टाइटल है और वह 20 वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडल जीतने के रूस के स्वेतलाना खोरकिंका के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करने की राह पर हैं।   

हालांकि इस प्रतियोगिता में सिमोन बाइल्स उम्मीद के अनुरूप दबदबा नहीं बना पाईं। पहले दौर के बाद तो वह पिछड़ भी रही थीं और उन्हें बीम पर भी संघर्ष करना पड़ा। 

सिर्फ एक हफ्ते पहले ही किडनी के स्टोन की वजह से अस्पताल के एमरजेंसी वॉर्ड से वापसी करने वाली सिमोन बाइल्स ने अपनी बीमारी को इस फीके प्रदर्शन की वजह बताने से इंकार किया। उन्होंने कहा, 'ये शायद मेरे अब तक के सभी वर्ल्ड चैंपियनशिप और ओलंपिक मेडल से ज्यादा कठिन था, और डरावना भी।'

जिमनास्ट चार चीजों पर प्रदर्शन करते हैं जिनमें वॉल्ट, बीम, अनइवेन बार्स और फर्श शामिल हैं। सिमोन बाइल्स 2016 के रियो ओलंपिक खेलों में 4 गोल्ड जीतने के ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद एक साल तक फिटनेस समस्याओं की वजह से इस खेल से दूर रहीं और अब उन्होंने दोहा में वर्ल्ड चैंपियनशिप से वापसी की है। 

Web Title: Simone Biles becomes first women to win four individual all around world titles

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे