लाइव न्यूज़ :

स्तब्ध टेनिस स्टार ओसाका ने पूछा, कहां हैं पेंग शुआई?

By भाषा | Updated: November 17, 2021 16:09 IST

Open in App

बीजिंग, 17 नवंबर (एपी) टेनिस स्टार नाओमी ओसाका ने कहा कि वह साथी खिलाड़ी पेंग शुआई के बारे में सुनकर स्तब्ध हैं जो चीन में एक पूर्व शीर्ष सरकारी अधिकारी के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने के बाद गायब हैं।

जापान की दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी और चार बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन ओसाका ने बुधवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली और पूछा कि पेंग शुआई कहां हैं?

पेंग शुआई कहां हैं? हैशटैग के साथ ओसाका ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘मुझे नहीं पता कि आपकी नजरें खबरों पर हैं या नहीं लेकिन हाल में मुझे एक साथी खिलाड़ी के बारे सूचित किया गया जो अपने यौन उत्पीड़न का खुलासा करने के कुछ देर बाद गायब हो गई। आवाज को दबाना किसी भी कीमत पर सही नहीं है। ’’

सितंबर में अमेरिकी ओपन में खिताब की रक्षा के अभियान का अंत तीसरे दौर में हार के साथ होने के बाद से टूर स्तर की प्रतियोगिताओं में नहीं खेलने वाली 24 साल की ओसाका ने उम्मीद जताई कि पेंग और उनका परिवार ‘सुरक्षित और ठीक’ होगा।

ओसाका ने लिखा, ‘‘मौजूदा स्थिति को लेकर मैं स्तब्ध हूं। मैं उसके लिए प्यार और आशा की किरण भेज रही हूं।’’

दुनिया के नंबर एक पुरुष खिलाड़ी नोवाक जोकोविच सहित अन्य शीर्ष खिलाड़ी और महिला तथा पुरुष पेशेवर टेनिस टूर के आयोजक डब्ल्यूटीए और एटीपी से दो बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन के आरोपों की विस्तृत जांच की मांग कर रहे हैं।

पेंग ने इस महीने की शुरुआत में सोशल मीडिया पर लंबी पोस्ट में लिखा था कि एक पूर्व उप प्रधानमंत्री ने लगातार इनकार करने के बावजूद उन्हें यौन संबंध बनाने के लिए बाध्य किया।

चीन के प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वेइबो में पेंग के पुष्ट अकाउंट से इस पोस्ट को हटा दिया गया है और चीन की पूरी तरह से सरकार द्वारा नियंत्रित मीडिया ने इस मुद्दे पर सभी तरह की खबरों को दबा दिया है।

पैंतीस साल की पेंग ने लिखा था कि पूर्व उप प्रधानमंत्री और सत्ताधारी कम्यूनिस्ट पार्टी के सदस्य झेंग गाओली ने तीन साल पहले टेनिस के दौर के बाद लगातार इनकार करने के बावजूद उन्हें यौन संबंध बनाने के लिए बाध्य किया। इस घटना के दौरान झेंग की पत्नी दरवाजे पर पहरा दे रही थी।

पेंग ने अपनी पोस्ट में यह भी लिखा था कि सात साल पहले भी उन दोनों के बीच यौन संबंध बने थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतएहसान नहीं, महिलाओं का ये हक है!

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!