लाइव न्यूज़ :

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिल्ली की टीम की अगुआई करेंगे शिखर धवन

By भाषा | Updated: December 28, 2020 19:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर भारत के सीनियर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी राष्ट्रीय टी20 चैंपियनशिप में दिल्ली की 20 सदस्यीय टीम की अगुआई करेंगे।

इस टी20 टूर्नामेंट के साथ अगले महीने भारत के 2020-21 घरेलू सत्र की शुरुआत होगी।

इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव के कारण आस्ट्रेलिया के मौजूदा दौरे से बाहर हुए तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को भी टीम में जगह मिली है।

हालांकि पता चला है कि 32 साल के तेज गेंदबाज इशांत सभी मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

टीम में नीतिश राणा, पवन नेगी और मनजोत कालरा जैसे खिलाड़ियों को भी जगह मिली है।

टूर्नामेंट की शुरुआत 10 जनवरी से होगी और दिल्ली को एलीट ग्रुप ई में मुंबई, आंध्र, केरल और पुड्डुचेरी के साथ रखा गया है। इस ग्रुप के लीग मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाएंगे।

दिल्ली की टीम अपना पहला मैच 11 जनवरी को मेजबान मुंबई के खिलाफ खेलेगी।

टीम इस प्रकार है:

शिखर धवन, इशांत शर्मा, नितीश राणा, हिम्मत सिंह, क्षितिज शर्मा, जोंटी सिद्धू, हितेन दलाल, ललित यादव, शिवांक वशिष्ठ, मनजोत कालरा, सिद्धांत शर्मा, अनुज रावत, प्रदीप सांगवान, सिमरजीत सिंह, पवन नेगी, यश बडोनी, वैभव कांडपाल, लक्षय थरेजा, पवन सुयाल और करण डागर।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

विश्वVIDEO: मारपीट, धारदार हथियार और मिर्ची स्पे..., जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर भिड़े दो गुट, 11 घायल

विश्व"धमकियों के साये में कोई बातचीत नहीं", अमेरिका के साथ शांति वार्ता से पहले ईरान की दो टूक

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

पूजा पाठPanchang 21 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!