लाइव न्यूज़ :

महिला बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स की जीत में चमकी शेफाली और राधा

By भाषा | Updated: October 17, 2021 13:52 IST

Open in App

होबार्ट, 17 अक्टूबर भारत की शेफाली वर्मा ने अर्धशतक जड़ा जबकि राधा यादव ने दो विकेट चटकाए जिससे सिडनी सिक्सर्स ने महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) में रविवार को होबार्ट हरिकेन को पांच विकेट से हराया।

पूनम यादव के दो विकेट के बावजूद हालांकि ब्रिसबेन हीट को शिकस्त का सामना करना पड़ा।

युवा सलामी बल्लेबाज शेफाली ने 50 गेंद में छह चौकों की मदद से 57 रन की पारी खेली जिससे सिडनी की टीम ने 126 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। हरिकेन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 125 रन बनाए थे।

शेफाली के अलावा सिक्सर्स की कप्तान एलिस पैरी ने भी 33 गेंद में 27 रन की पारी खेली जिससे टीम ने 19.3 ओवर में पांच विकेट पर 129 रन बनाकर जीत दर्ज की।

बायें हाथ की स्पिनर राधा ने हमवतन रिचा घोष (46 गेंद में 46 रन) और साशा मोलोनी (16 गेंद में 22 रन) को आउट करते हुए हरिकेन को बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोका।

एक अन्य मैच में लेग स्पिनर पूनम ने बेथ मूनी (40) और हीथर ग्राहम को आउट किया जिससे ब्रिसबेन हीट ने पर्थ स्कोरचर्स को सात विकेट पर 137 रन पर रोक दिया।

हीट ने भी नौ विकेट पर 137 रन बनाए जिसके बाद स्कोरचर्स ने एक ओवर एलिमिनेटर में जीत दर्ज की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसामान में सैटेलाइट फ़ोन मिलने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर 2 अमेरिकी हिरासत में लिए गए

भारतOn Camera: मऊगंज में NH-135 पर रील बनाते समय तेज़ रफ़्तार बाइक के ट्रक से टकराने के बाद 3 भाइयों की मौके पर ही मौत

विश्व'आपने मंज़ूरी दी थी, अब आप ही गोलीबारी कर रहे हैं': ईरानी हमले के बाद भारतीय जहाज़ से वायरल हुआ आपातकालीन संदेश, WATCH

विश्वइटली में एक गुरुद्वारे के बाहर दो भारतीय नागरिकों की गोली मारकर कर दी गई हत्या

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!