लाइव न्यूज़ :

सेरेना विलियम्स ने एमेजन स्टूडियोज से करार किया

By भाषा | Updated: April 14, 2021 12:59 IST

Open in App

वाशिंगटन, 14 अप्रैल (एपी) अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स ने ‘एमेजन स्टूडियोज’ से एक करार किया है जिसमें वह एक डाक्यूसीरीज सहित ‘स्क्रिप्टिड’ और ‘नॉन स्क्रिप्टिड’ कार्यक्रम बनायेंगी।

इस टेनिस स्टार ने कहा कि इनमें उनकी कोर्ट और कोर्ट से बाहर की उपलब्धियां शामिल होंगी।

सेरेना ने यह घोषणा अभिनेता माइकल बी जोर्डन के साथ बातचीत के दौरान की जिसे ‘वैनिटी फेयर’ मैगजीन द्वारा आयोजित किया गया था। यह साक्षात्कार जरूरतमंदों की मदद के लिये धन जुटाने के लिये कराया गया था।

सेरेना 23 ग्रैंडस्लैम एकल खिताब अपनी झोली में डाल चुकी हैं और सर्वकालिक खिताब जीतने की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। इस 39 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह ‘फिल्म और लोगों के घरों के लिये सचमुच विशेष बातें दे पायेंगी। ’’

हाल के दिनों में चोटों और बेटी के जन्म के बाद सेरेना का टेनिस कार्यक्रम सीमित हो गया है और वह फरवरी में नाओमी ओसाका से आस्ट्रेलियाई ओपन सेमीफाइनल में हारने के बाद नहीं खेली हैं। ओसाका ने यह ग्रैंडस्लैम खिताब जीता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!