लाइव न्यूज़ :

सर्बिया ने पुर्तगाल को दिया झटका, स्पेन और क्रोएशिया के साथ विश्व कप में पहुंचा

By भाषा | Updated: November 15, 2021 10:34 IST

Open in App

लिस्बन, 15 नवंबर (एपी) स्पेन, सर्बिया और क्रोएशिया ने अगले साल कतर में होने वाले विश्व कप फुटबॉल के लिये क्वालीफाई कर लिया है लेकिन स्वीडन, पुर्तगाल और रूस को अभी इंतजार करना पड़ेगा।

अलेक्सांद्र मित्रोविच के 90वें मिनट में हेडर से किये गये गोल ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो और पुर्तगाल को सकते में डाल दिया जिससे सर्बिया ने लिस्बन में खेले गये इस मैच में 2-1 से जीत दर्ज करके विश्व कप में सीधे प्रवेश किया।

पुर्तगाल को क्वालीफाई करने के लिये केवल ड्रा की जरूरत थी लेकिन मित्रोविच के गोल ने उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। सर्बिया इस जीत से ग्रुप ए में शीर्ष पर रहा।

पुर्तगाल के पास अब भी क्वालीफाई करने का मौका है लेकिन इसके लिये उसे मार्च में प्लेऑफ में शीर्ष चार टीमों में जगह बनानी होगी।

पुर्तगाल की तरफ से रेनाटो सांचेज ने दूसरे मिनट में गोल करके उसे मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था लेकिन डुसान टैडिच 33वें मिनट में सर्बिया की तरफ से बराबरी का गोल दागने में सफल रहे।

मित्रोविच के हेडर से दर्शक और पुर्तगाल के खिलाड़ी सन्न रह गये। इनमें रोनाल्डो भी शामिल थे जो अंतिम सीटी बजने के बाद गुमसुम होकर मैदान पर बैठ गये।

ग्रुप ए के एक अन्य मैच में आयरलैंड ने लक्समबर्ग को 3-0 से हराया।

स्पेन को क्वालीफाई करने के लिये स्वीडन के खिलाफ अपने अंतिम मैच में केवल ड्रा की जरूरत थी लेकिन उसने स्थानापन्न खिलाड़ी अलवारो मोराटा के 86वें मिनट में किये गये गोल से ग्रुप बी में 1-0 से जीत दर्ज की।

इससे स्वीडन के स्टार जलाटन इब्राहिमोविच की एक अन्य विश्व कप में खेलने की उम्मीदें प्लेऑफ पर टिक गयी हैं। ग्रुप बी में ही यूनान और कोसावो का मैच 1-1 से ड्रा छूटा। ये दोनों टीमें पहले ही क्वालीफाई करने की दौड़ से बाहर हो गयी थी।

क्रोएशिया ने रूसी डिफेंडर फेडोर कुद्रियाशोव के 81वें मिनट में किये गये आत्मघाती गोल की मदद से 1-0 से जीत दर्ज की। इस जीत से क्रोएशिया ग्रुप एच में शीर्ष पर रहा। रूस भी अब प्लेऑफ में खेलेगा जो अगले साल 24 मार्च से शुरू होंगे।

इस ग्रुप में तीसरे स्थान की टीम स्लोवाकिया ने माल्टा पर 6-0 से जीत दर्ज की जिसमें ओंडरेज डुडा की हैट्रिक शामिल है। एक अन्य मैच में स्लोवेनिया ने साइप्रस को 2-1 से हराया।

जर्मनी ग्रुप जे से पहले ही विश्व कप में अपनी जगह सुरक्षित कर चुका था लेकिन उसने आर्मेनिया को 4-1 से हराकर अपना विजय अभियान जारी रखा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!