लाइव न्यूज़ :

सीनियर राष्ट्रीय पुरुष मुक्केबाजी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे सचिन, मनीष और गौरव

By भाषा | Updated: October 29, 2018 20:29 IST

पूर्व युवा विश्व चैंपियन सचिन सिवाच (52 किग्रा) ने नॉकआउट में जीत दर्ज करके सीनियर राष्ट्रीय पुरुष मुक्केबाजी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

Open in App

पूर्व युवा विश्व चैंपियन सचिन सिवाच (52 किग्रा) ने नॉकआउट में जीत दर्ज करके सोमवार को यहां सीनियर राष्ट्रीय पुरुष मुक्केबाजी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। 

रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड (आरएसपीबी) की तरफ से खेल रहे 19 वर्षीय सिवाच ने चंडीगढ़ के मंसूर अहमद को दूसरे दौर के इस मुकाबले के तीसरे राउंड में नाकआउट किया। 

सेना खेल नियंत्रण बोर्ड (एसएससीबी) के लिये खेल रहे राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता मनीष कौशिक (60 किग्रा) ने भी अरूणाचल प्रदेश के होंगरैंग कोंगकांग को आसानी से हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया। 

एशियाई युवा रजत पदक विजेता अंकुश दहिया (60 किग्रा) ने भी चंडीगढ़ के रोहित कुमार को 5-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी। दहिया आरएसपीबी की तरफ से खेल रहे हैं। विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता गौरव बिधूड़ी ने 56 किग्रा में मध्यप्रदेश के विवेक झा को आसानी से पराजित किया। 

पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन मदन लाल ने भी 56 किग्रा में मेघालय के जाइरवा जस्टरवेल पर 5-0 से जीत दर्ज करके अंतिम आठ में जगह बनायी।

टॅग्स :मुक्केबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

भारतWorld Boxing Cup 2025: मीनाक्षी हुड्डा, प्रीति पवार ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स जीते गोल्ड मेडल

भारतकौन हैं जैस्मीन लंबोरिया?, विश्व खिताब जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय मुक्केबाज

भारतअंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिपः 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 4 कांस्य पदक, टीम इंडिया ने कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और चीन को हराते हुए 14 मेडल पर कब्जा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!