लाइव न्यूज़ :

एससी ईस्ट बंगाल के कोच फाउलर पर नस्ली टिप्पणी के लिए लग सकता है प्रतिबंध, जुर्माना

By भाषा | Updated: February 2, 2021 18:11 IST

Open in App

कोलकाता, दो फरवरी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट गलत कारणों से सुर्खियों में है जहां ईस्ट बंगाल के इंग्लैंड के स्टार कोच रॉबी फाउलर पर एफसी गोवा के खिलाफ मैच के बाद रैफरी के खिलाफ कथित तौर पर नस्ली टिप्पणी के लिए कम से कम पांच मैचों का प्रतिबंध और छह लाख रुपये जुर्माना लग सकता है।

मडगांव में 29 जनवरी को 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे एफसी गोवा के खिलाफ 1-1 ड्रॉ से हताश फाउलर ने कथित तौर कहा कि रैफरी ‘इंग्लिश विरोधी या ईस्ट बंगाल विरोधी’ था।

इंग्लैंड के इस पूर्व फुटबॉलर की यह टिप्पणी करते हुए वीडियो फुटेज नहीं मिल पाई है क्योंकि इसे हर जगह से डिलीट कर दिया गया है।

आईएसएल के एक अधिकारी ने मंगलवार को पीटीआई से कहा, ‘‘मैच आयुक्त ने घटना के प्रति कड़ा रुख अपनाया है और मामला अनुशासनात्मक समिति के पास भेजा है जो बुधवार शाम फाउलर का पक्ष सुनने के बाद फैसला करेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर दोषी पाए गए तो उन्हें कम से कम पांच मैचों के प्रतिबंध और छह लाख रुपये जुर्माने का सामना करना होगा।’’

मंगलवार को इंडियन सुपर लीग टीम ओडिशा एफसी ने अपने मुख्य को स्टुअर्ट बैक्सटर को बर्खास्त कर दिया था जिन्होंने जमशेदपुर एफसी के खिलाफ टीम की हार के बाद रैफरी के फैसले की आलोचना करते हुए बलात्कार को लेकर घृणित टिप्पणी की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

भारततमिलनाडु में पटाखों की फैक्ट्री में धमाके से 16 से ज़्यादा लोगों की मौत; एम.के. स्टालिन ने शोक व्यक्त किया

क्रिकेटवरुण चक्रवर्ती ने IPL 2026 के निराशाजनक प्रदर्शन में केकेआर की सबसे बड़ी समस्या को किया उजागर

भारतसामान में सैटेलाइट फ़ोन मिलने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर 2 अमेरिकी हिरासत में लिए गए

भारतOn Camera: मऊगंज में NH-135 पर रील बनाते समय तेज़ रफ़्तार बाइक के ट्रक से टकराने के बाद 3 भाइयों की मौके पर ही मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!