लाइव न्यूज़ :

मुक्केबाज सरिता देवी टोक्यो ओलंपिक के बाद करेंगी संन्यास पर फैसला, विश्व चैंपियनशिप मेंजीत चुकी हैं तीन पदक

By भाषा | Updated: September 27, 2019 21:49 IST

सरिता देवी ने एशियाई चैंपियनशिप में पांच स्वर्ण और एक कांस्य पदक के साथ एशियाई खेलों (2014) में कांस्य और राष्ट्रमंडल खेलों (2014) में रजत पदक हासिल किया था।

Open in App
ठळक मुद्देसरिता देवी ने कहा कि वह टोक्यो ओलंपिक खेलों के बाद संन्यास पर फैसला करेंगी।सैंतीस साल की सरिता के नाम विश्व चैंपियनशिप के तीन पदक है।

नई दिल्ली, 27 सितंबर। पूर्व विश्व चैंपियन मुक्केबाज सरिता देवी ने शुक्रवार को कहा कि वह अगले साल टोक्यो में आयोजित होने वाले ओलंपिक खेलों के बाद संन्यास पर फैसला करेंगी, जहां उनका लक्ष्य पदक जीतने का होगा। सैंतीस साल की सरिता के नाम विश्व चैंपियनशिप के तीन पदक है।

उन्होंने 2006 में स्वर्ण के अलावा 2005 और 2008 में कांस्य पदक जीता है। उन्होंने एशियाई चैंपियनशिप में पांच स्वर्ण और एक कांस्य पदक के साथ एशियाई खेलों (2014) में कांस्य और राष्ट्रमंडल खेलों (2014) में रजत पदक हासिल किया था। मणिपुर की इस खिलाड़ी को अब तक ओलंपिक में सफलता नहीं मिली है। वह अपने करियर को खत्म करने से पहले इन खेलों में पदक जीतना चाहती है।

सरिता ने कहा, ‘‘ मैंने मुक्केबाजी खेलना सिर्फ एक वजह से जारी रखा है जोकि ओलंपिक पदक है। मैंने जिन प्रतियोगिताओं में भाग लिया है उनमें पदक हासिल किया है। सिर्फ ओलंपिक का पदक ऐसा है जो मेरे पास नहीं है और मैं तोक्यो में उसे हासिल करने को लेकर बेकरार हूं।’’

संन्यास के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘ मैं अभी कुछ भी नहीं कह सकती हूं। मैं तोक्यो ओलंपिक के बाद अपने करियर के बारे में कुछ फैसला करुंगी।’’ सरिता और दिग्गज मैरीकाम रूस के उलान उडे में तीन से 13 अक्टूबर तक होने वाली महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में 10 सदस्यीय भारतीय दल का नेतृत्व करेंगी। सरिता इस टूर्नामेंट में पदक जीतकर 11 साल के सूखे को खत्म करना चाहती है।

उन्होंने कहा,‘‘ पिछले 10 वर्षों में मैंने जब भी विश्व चैम्पियनशिप में भाग लिया मैं अच्छा खेली और जीत के करीब पहुंचकर हार गयी हूं। ऐसे में मेरे लिये यह बड़ी चुनौती है। मैंने काफी मेहनत की है और तकनीक में बदलाव किये है। ऐसे में मुझे पूरा भरोसा है कि इस बार पदक जीतूंगी।’’

टॅग्स :मुक्केबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

भारतWorld Boxing Cup 2025: मीनाक्षी हुड्डा, प्रीति पवार ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स जीते गोल्ड मेडल

भारतकौन हैं जैस्मीन लंबोरिया?, विश्व खिताब जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय मुक्केबाज

भारतअंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिपः 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 4 कांस्य पदक, टीम इंडिया ने कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और चीन को हराते हुए 14 मेडल पर कब्जा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!