लाइव न्यूज़ :

टोक्यो ओलंपिक: टेनिस में सानिया मिर्जा और अंकिता की युगल जोड़ी बाहर, नंबर एक खिलाड़ी भी उलटफेर की शिकार

By भाषा | Updated: July 25, 2021 10:23 IST

Tokyo Olympics 2020: टेनिस में आज भारत को निराशा हाथ लगी है। सानिया मिर्जा और अंकिता रैना की जोड़ी को महिला युगल के पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देसानिया मिर्जा और अंकिता रैना की जोड़ी को पहले ही दौर में यूक्रेन की जोड़ी ने हराया।सानिया मिर्जा और अंकिता रैना को 6-0, 7 -6, 10-8 से हार का सामना करना पड़ा।दुनिया की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी एशले बार्टी को विमेंस सिंगल्स के मुकाबले में 48वीं रैंकिंग की खिलाड़ी ने मात दी।

टोक्यो: भारत की सानिया मिर्जा और अंकिता रैना की जोड़ी रविवार को टोक्यो ओलंपिक महिला युगल के पहले दौर में उक्रेन की नादिया और लियुडमाइला किचेनोक बहनों से हार गई। वहीं, दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी एशले बार्टी को भी महिला एकल के पहले ही दौर में हारकर बायहर होना पड़ा है।

सानिया और अंकिता ने पहला सेट 6 -0 से जीतकर शानदार शुरुआत की लेकिन अगले दो सेट में लय कायम नहीं रख सकी। भारतीय जोड़ी करीब डेढ घंटे तक चला यह मुकाबला 6-0, 7 -6, 10-8 से हार गई ।

भारत के सुमित नागल ने शनिवार को पुरूष एकल वर्ग में इस्राइल के डेनिस इस्तोमिन को हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई थी । वह जीशान अली (1988 सियोल) और लिएंडर पेस (1996 अटलांटा)के बाद ओलंपिक पुरूष एकल मैच जीतने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बने।

टोक्यो ओलंपिक: नंबर एक टेनिस खिलाड़ी भी उलटफेर का शिकार

वहीं, दुनिया की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी एशले बार्टी भी टोक्यो ओलंपिक के पहले ही दौर में उलटफेर का शिकार हो गईं। उन्हें 48वीं रैंकिंग वाली स्पेन की सारा सोरिबेज टोरमो ने 6-4, 6-3 से हराया। ऑस्ट्रेलिया की बार्टी पहली बार ओलंपिक खेल रही थी। वह स्ट्रोम सैंडर्स के साथ महिला युगल में पहले दौर का मुकाबला जीत गई थी। बार्टी ने 15 दिन पहले ही विंबलडन का खिताब जीता है।

टॅग्स :टोक्यो ओलंपिक 2020सानिया मिर्ज़ाटेनिसओलंपिक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतटेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया 8 मार्च को ठाणे में आयोजित करेगा ई 11 क्रिकेट फैन फेस्ट, ‘ग्लोरी ऑफ इंडिया क्रिकेट म्यूजियम’ का भारत में पहला प्रदर्शन

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

भारतभारतीय खेल 2026ः दांव पर होंगे कई विश्व खिताब, लॉस एंजिलिस 2028 टिकट कटाने का मौका, देखिए शेयडूल, 12 माह कहां व्यस्त रहेंगे खिलाड़ी

भारतभारतीय टेनिस आइकन रोहन बोपन्ना ने संन्यास की घोषणा की, दो दशकों से ज़्यादा लंबे शानदार करियर का अंत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

अन्य खेलLionel Messi In India: कोलकाता के बाद अब कहां जाएंगे लियोनेल मेस्सी? जानें फुटबॉल स्टार का अगला पढ़ाव