लाइव न्यूज़ :

साइ ने नाबालिग से कथित यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद कोच को निलंबित किया

By भाषा | Updated: April 22, 2021 20:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किये गये अपने एक कोच को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया और घटना की जांच का आदेश दिया।

यह कोच परियोजना अधिकारी से कोच बना था। उसकी उम्र 50 साल से अधिक है और वह एथलेटिक्स कोच है। इस समय वह पोक्सो (बच्चों को लैंगिक अपराधों से बचाव) अधिनियम के तहत तिहाड़ जेल में बंद हैं।

साइ ने कहा कि उसे पता चला कि उससे भुगतान हासिल करने वाला एक कोच 13 साल की बालिका से छेड़छाड़ की कथित घटना के बाद गिरफ्तार किया जा चुका है और यह घटना सिरी फोर्ट खेल परिसर में हुई जहां वह उसे निजी ट्रेनिंग दे रहा था।

साइ ने बयान में कहा, ‘‘कथित घटना साइ के अधिकार क्षेत्र के बाहर के परिसर में हुई जहां कोच इस नाबालिग को ट्रेनिंग दे रहा था। कोच अधिकारी से मंजूरी बिना ही खुद ही ट्रेनिंग दे रहा था। ’’

इसमें कहा गया, ‘‘कोच को निलंबित कर दिया गया है और जांच का आदेश दिया गया है। पुलिस भी अलग से इस घटना की जांच कर रही है। ’’

अगर कोच को पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत दोषी पाया गया तो उसे अधिकतम सात साल जेल की सजा हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीTriptii Dimri ने मारी ग्लोबल एंट्री, ब्रांड एंबेसडर बनकर जताई खुशी!

भारत"आत्मसमर्पण करो वरना बख्शा नहीं जाएगा", बंगाल में PM मोदी ने दी TMC को 'अंतिम चेतावनी'

स्वास्थ्यचेन्नई में डॉक्टरों द्वारा संचालित 24x7 रिमोट मॉनिटरिंग 'आईलिव कनेक्ट' लांच

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!