Russia-Ukraine Crisis: विश्व हैवीवेट चैंपियन क्लिट्स्को और दिग्गज शतरंज खिलाड़ी कास्पारोव ने व्लादिमीर पुतिन पर किया हमला, कहा-मिलकर मुकाबला करेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 24, 2022 04:20 PM2022-02-24T16:20:43+5:302022-02-24T16:24:26+5:30

Russia-Ukraine Crisis: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि रूसी हमले के बाद उनके देश ने रूस के साथ राजनयिक संबंध तोड़ लिए हैं।

Russia-Ukraine Crisis World heavy weight champion Vladimir Klitschko veteran chess player Garry Kasparov attacked Vladimir Putin | Russia-Ukraine Crisis: विश्व हैवीवेट चैंपियन क्लिट्स्को और दिग्गज शतरंज खिलाड़ी कास्पारोव ने व्लादिमीर पुतिन पर किया हमला, कहा-मिलकर मुकाबला करेंगे

कास्पारोव ने उत्पीड़न के डर से 2014 में रूस छोड़ दिया था और वर्तमान में वह क्रोएशिया में रहते हैं।

Highlightsरूस के साथ सैन्य तनाव के बीच उनका देश मजबूत बना रहेगा।यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के बाद अपने देशवासियों को एकजुटता का संदेश भेजा।शतरंज खिलाड़ी और पुतिन के मुखर आलोचक गैरी कास्पारोव ने भी कड़ी प्रतिक्रिया की।

Russia-Ukraine Crisis: पूर्व विश्व चैंपियन मुक्केबाज और यूक्रेन के सबसे प्रसिद्ध खिलाड़ियों में से एक व्लादिमीर क्लिट्स्को को विश्वास है कि रूस के साथ सैन्य तनाव के बीच उनका देश मजबूत बना रहेगा।

पूर्व ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता और दो बार के विश्व हैवीवेट चैंपियन क्लिट्स्को ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के बाद अपने देशवासियों को एकजुटता का संदेश भेजा। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सुनिश्चित करें कि यूक्रेन मजबूत है। इसकी एक मजबूत राजधानी कीव है। उसके शहर, उसके गांव मजबूत हैं। इसके लोग एकजुट हैं जो अपनी स्वतंत्रता, संप्रभुता और यूरोप में शांति को सर्वोपरि मानते हैं।’’ अपने जमाने के दिग्गज शतरंज खिलाड़ी और पुतिन के मुखर आलोचक गैरी कास्पारोव ने भी कड़ी प्रतिक्रिया की।

कास्पारोव ने ट्वीट किया, ‘‘यूक्रेन पर 2014 में आक्रमण के बाद से रूस के साथ व्यापार में मिला प्रत्येक डॉलर, अपने साथियों के साथ भ्रष्ट सौदों से मिले प्रत्येक यूरो ने पुतिन को युद्ध मशीन तैयार करने में मदद की, जिसका उपयोग वह आज यूरोपीय नागरिकों को मारने के लिये कर रहा है।’’

कास्पारोव ने उत्पीड़न के डर से 2014 में रूस छोड़ दिया था और वर्तमान में वह क्रोएशिया में रहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आपने जिस दैत्य को तैयार करने में मदद की अब आपको उसके खिलाफ लड़ाई में यूक्रेन की मदद करनी चाहिए।’’ यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि रूसी हमले के बाद उनके देश ने रूस के साथ राजनयिक संबंध तोड़ लिए हैं।

जेलेंस्की ने बृहस्पतिवार को रूस के साथ संबंध तोड़ने के फैसले की घोषणा की, जब उसने अपने पड़ोसी पर बड़े पैमाने पर हवाई और मिसाइल हमला किया। रूसी सेना को यूक्रेन में दाखिल होते हुए देखा गया है। यूक्रेन के अधिकारियों का कहना है कि देश की सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है और पश्चिमी देशों से रक्षा सहायता का भी अनुरोध किया है।

Web Title: Russia-Ukraine Crisis World heavy weight champion Vladimir Klitschko veteran chess player Garry Kasparov attacked Vladimir Putin

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे