लाइव न्यूज़ :

रोनाल्डो का आर्मबैंड 55 लाख रुपये में नीलाम, सर्बियाई बच्चे की मदद के लिए होगा इस्तेमाल

By भाषा | Updated: April 2, 2021 19:52 IST

Open in App

बेलग्रेड, दो अप्रैल (एपी) पुर्तगाल फुटबॉल टीम के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पिछले सप्ताह विश्व कप क्वालीफायर मुकाबले के दौरान यहां गुस्से में जिस ‘आर्मबैंड’ को मैदान पर फेंका था उसके लिए एक अज्ञात व्यक्ति ने चैरिटी (परोपकार) नीलामी में 64,000 यूरो (लगभग 55.22 लाख रुपये) की बोली लगायी। सर्बिया की सरकारी टेलीविजन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सर्बिया के एक मानवतावादी समूह ने रीढ़ की हड्डी की बीमारी का सामना कर रहे छह महीने के बच्चे के चिकित्सा उपचार के लिए पैसे जुटाने के लिए इस नीले रंग की आर्मबैंड के लिए ऑनलाइन नीलामी का आयोजन किया था।

पिछले सप्तान सर्बिया के खिलाफ मैच के आखिरी क्षणों में रोनाल्डो के गोल को अमान्य करार दिया गया था जिसके बाद वह मैदान से बाहर चले गये थे। यह मैच 2-2 से ड्रा रहा था।

ड्रेसिंग रूम की तरफ जाते समय उन्होंने अपने ‘आर्मबैंड’ को गुस्से में मैदान के सामने फेंक दिया था। मैच के बाद अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने इसे चैरिटी समूह को दे दिया।

इस हरकत के लिए हालांकि रोनाल्डो की काफी आलोचना हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!