लाइव न्यूज़ :

रोनाल्डो का आर्मबैंड 55 लाख रुपये में नीलाम, सर्बियाई बच्चे की मदद के लिए होगा इस्तेमाल

By भाषा | Updated: April 2, 2021 19:52 IST

Open in App

बेलग्रेड, दो अप्रैल (एपी) पुर्तगाल फुटबॉल टीम के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पिछले सप्ताह विश्व कप क्वालीफायर मुकाबले के दौरान यहां गुस्से में जिस ‘आर्मबैंड’ को मैदान पर फेंका था उसके लिए एक अज्ञात व्यक्ति ने चैरिटी (परोपकार) नीलामी में 64,000 यूरो (लगभग 55.22 लाख रुपये) की बोली लगायी। सर्बिया की सरकारी टेलीविजन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सर्बिया के एक मानवतावादी समूह ने रीढ़ की हड्डी की बीमारी का सामना कर रहे छह महीने के बच्चे के चिकित्सा उपचार के लिए पैसे जुटाने के लिए इस नीले रंग की आर्मबैंड के लिए ऑनलाइन नीलामी का आयोजन किया था।

पिछले सप्तान सर्बिया के खिलाफ मैच के आखिरी क्षणों में रोनाल्डो के गोल को अमान्य करार दिया गया था जिसके बाद वह मैदान से बाहर चले गये थे। यह मैच 2-2 से ड्रा रहा था।

ड्रेसिंग रूम की तरफ जाते समय उन्होंने अपने ‘आर्मबैंड’ को गुस्से में मैदान के सामने फेंक दिया था। मैच के बाद अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने इसे चैरिटी समूह को दे दिया।

इस हरकत के लिए हालांकि रोनाल्डो की काफी आलोचना हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटINDW vs SLW: श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त, शेफाली वर्मा धमाका, 69 रन, 34 गेंद, 1 छक्का और 11 चौके

पूजा पाठPanchang 24 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठRashifal 24 December 2025: आज सोच-समझकर फैसला लें सिंह राशि के जातक, जानें सभी राशियों फलादेश

कारोबारManrega Name Changed: क्या सरकार को मजदूरों के पसीने की कद्र है?

विश्वरूस ने फिर फहराया पक्की दोस्ती का परचम?, रूस ने मुंंह खोला तो पश्चिमी देशों को मिर्ची...

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

अन्य खेलLionel Messi In India: कोलकाता के बाद अब कहां जाएंगे लियोनेल मेस्सी? जानें फुटबॉल स्टार का अगला पढ़ाव

अन्य खेलLionel Messi's India Tour 2025: कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली इवेंट के लिए पूरा शहर-वार शेड्यूल चेक करें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!