लाइव न्यूज़ :

रोहित शर्मा अब ‘प्लास्टिक मुक्त समुद्र’ जागरूकता अभियान में जुटे

By भाषा | Updated: April 14, 2021 13:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने जूतों का इस्तेमाल वन्यजीवों और पर्यावरण संबंधित मुद्दों को उजागर करने के लिये जारी रखा और वह बीती रात कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में ‘समुद्रों को प्लास्टिक मुक्त’ करने के लिये जागरूकता फैलाने के लिये नीले रंग के पानी में टर्टल (बड़ा कछुआ) की तस्वीर वाले जूते पहने थे।

रोहित ने आईपीएल के उद्घाटन मैच में ‘एक सींग वाले गैंडे’ की तस्वीर वाले जूते पहनकर विलुप्त गैंडों की प्रजाति को बचाने की अपील की थी।

उन्होंने नौ अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ मैच के बाद अपने इंस्टाग्राम पर लिखा कि दुनिया को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी है और सभी को इसके लिये काम करने की जरूरत है।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘इस बार रोहित के जूतों पर ‘नीले रंग के पानी में एक टर्टल’ वाली तस्वीर थी जिसे पहनकर उन्होंने समुद्रों को प्लास्टिक के कचरे से बचाने पर जोर दिया। ’’

वह पहले भी समुद्र में प्लास्टिक प्रदूषण के मुद्दे को उठा चुके हैं। लगता है कि वह मिशन पर जुटे हुए हैं और यह देखना दिलचस्प होगा कि अगले मैच में वह किस तस्वीर वाले जूते पहनते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार में BJP विधायक दल के नेता के चुनाव की करेंगे देखरेख

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!