लाइव न्यूज़ :

रॉबर्टसन के दो गोल से रीयल कश्मीर आईलीग के शीर्ष पर

By भाषा | Updated: February 23, 2021 18:23 IST

Open in App

कोलकाता, 23 फरवरी मेसन रॉबर्टसन के दो गोल की मदद से रीयल कश्मीर एफसी मंगलवार को यहां आइजोल एफसी को 3-1 से हराकर आईलीग फुटबॉल टूर्नामेंट की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया।

रीयल कश्मीर की डिफेंस की गलती का फायदा उठाकर आइजोल एफसी ने 26वें मिनट में लालरेमसांगा के गोल की बदौलत बढ़त बनाई।

लुकमान अदेफेमी ने हालांकि मध्यांतर से पहले गोल दागकर रीयल कश्मीर को बराबरी दिला दी जबकि रॉबर्टसन ने दूसरे हाफ में दो गोल दागकर टीम की 3-1 से जीत सुनिश्चित की।

इस जीत से रीयल कश्मीर का अजेय अभियान नौ मैचों का हो गया है। टीम नौ मैचों में 17 अंक के साथ शीर्ष पर है। चर्चिल ब्रदर्स की टीम अगर बुधवार को नेरोका एफसी को हराने में नाकाम रहती है तो फिर रीयल कश्मीर की टीम शीर्ष पर रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतएहसान नहीं, महिलाओं का ये हक है!

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!