Real Madrid: रियल मैड्रिड ने जीता रिकॉर्ड 35वीं बार खिताब, इस कोच ने खास कारनामा किया, देखें वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Published: April 30, 2022 11:15 PM2022-04-30T23:15:24+5:302022-04-30T23:55:05+5:30
Real Madrid become champions:रियल मैड्रिड ने एस्पेनयोल पर 4-0 से जीत के साथ अपना रिकॉर्ड 35 वां स्पेनिश लीग खिताब जीता।
Real Madrid become champions: रियल मैड्रिड ने रिकॉर्ड 35वीं बार स्पेनिश लीग जीत लिया है। मैड्रिड ने एस्पेनयोल पर 4-0 से जीत के साथ अपना रिकॉर्ड 35 वां स्पेनिश लीग खिताब जीता। चार राउंड के साथ एक अजेय बढ़त हासिल की थी।
कोच कार्लो एंसेलोटी ने सभी पांच शीर्ष यूरोपीय लीग में लीग खिताब जीतने वाले पहले कोच बनकर इतिहास रच दिया। इटालियन ने 2003-04 में एसी मिलान के साथ सीरी ए, 2009/10 में चेल्सी के साथ प्रीमियर लीग, 2012-13 में लीग 1, पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी), बुंडेसलीगा के साथ 2016-17 में बायर्न म्यूनिख के साथ जीता था। अब रियल मैड्रिड के साथ ला लीगा।
#RealMadrid lift their record-breaking 35th LaLiga title🏆
— Niraj (@_Ar7es_) April 30, 2022
Take a bow to the most decorated club in the history of football @realmadriden !!🤍🙌 pic.twitter.com/KK418fWhn8
कार्लो एंसेलोटी ने फुटबॉल की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक हासिल किया। रियल मैड्रिड की 30 अप्रैल को एस्पेनयोल पर 4-0 की जीत ने कार्लो एंसेलोटी को फुटबॉल में ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पहले मैनेजर बनने में मदद की। रोड्रिगो ने पहले हाफ में दो गोल किए और दूसरे हाफ में मार्को असेंसियो और करीम बेंजेमा के एक-एक गोल ने खेल को अपने स्पेनिश विरोधियों की पहुंच से बाहर कर दिया।
Celebrations for #RealMadrid and Carlo Ancelotti! He becomes the first manager to win...
— SiriusXM FC 157 ⚽️📻 (@SiriusXMFC) April 30, 2022
🇪🇸 La Liga
🇮🇹 Serie A
🏴 Premier League
🇫🇷 Ligue 1
🇩🇪 Bundesliga
📽️: @ESPNFCpic.twitter.com/REAeKHcwp7
इतालवी कोच ने तीन मौकों पर एक प्रबंधक के रूप में यूईएफए चैंपियंस लीग भी जीती है। उन्होंने 2002-03 और 2006-07 में एसी मिलान के साथ 2013-14 में रियल मैड्रिड के साथ अपना तीसरा खिताब जीतने से पहले उनमें से दो खिताब जीते। इनके अलावा, 62 वर्षीय ने कई अन्य घरेलू ट्राफियां भी जीती हैं, जिनमें सुपरकोपा इटालियाना, एफए कप, कोपा डेल रे और डीएफएल-सुपरकप शामिल हैं।
Marcelo breaks multiple Real Madrid records as club cruise to La Liga titlehttps://t.co/8ft22F573Wpic.twitter.com/AOeGrCasPg
— Mirror Football (@MirrorFootball) April 30, 2022