लाइव न्यूज़ :

विराट के कप्तानी छोड़ने के फैसले का आरसीबी का प्रदर्शन प्रभावित नहीं हुआ : हेसन

By भाषा | Updated: September 21, 2021 13:18 IST

Open in App

अबुधाबी, 21 सितंबर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के मुख्य कोच माइक हेसन ने कहा कि विराट कोहली का वर्तमान सत्र के बाद इस आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) फ्रेंचाइजी की कप्तानी छोड़ने के फैसले का कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ टीम के प्रदर्शन पर किसी तरह का असर नहीं पड़ा।

आरसीबी को केकेआर के हाथों नौ विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी। इससे एक दिन पहले कोहली ने वर्तमान सत्र के बाद आरसीबी की कप्तानी छोड़ने की घोषणा की थी।

हेसन ने कहा कि जितना जल्दी हो सके घोषणा करना महत्वपूर्ण था।

उन्होंने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘नहीं मैं ऐसा नहीं मानता। ऐसी किसी भी चीज को जल्दी दूर करना महत्वपूर्ण होता है जिससे आपका ध्यान बंटता हो। इसलिए हमने जल्द से जल्द घोषणा करने को लेकर बात की और सभी खिलाड़ी इससे अवगत थे।’’

हेसन ने कहा, ‘‘लेकिन इसका वास्तव में टीम के आज के प्रदर्शन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। हमने वैसी बल्लेबाजी नहीं की जैसी हमें करनी चाहिए थी। हमने परिस्थितियों से सामंजस्य नहीं बिठाया, हमने लगातार विकेट गंवाये। हमने ऐसा कुछ भी नहीं किया जो एक बल्लेबाजी इकाई के रूप में करना चाहिए था। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मुझे अब भी इस टीम पर भरोसा है। हम जल्द ही बेहतर प्रदर्शन करेंगे। ’’

कोहली ने आरसीबी की कप्तानी छोड़ने की घोषणा करने से दो दिन पहले अगले महीने होने वाले विश्व कप के बाद भारत की टी20 कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'महाराष्ट्र में कारोबार के लिए मराठी अनिवार्य', परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने 1 मई के अभियान से पहले चेतावनी दी

ज़रा हटकेIPL के बीच विराट-अनुष्का पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए...

भारतसुप्रिया सुले ने महिला आरक्षण विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बहस करने की दी खुली चुनौती

ज़रा हटकेहवा में बेकाबू हुआ Fly91 का विमान!, रोने-चिल्लाने लगे यात्री, मच गई चीख-पुकार

भारतUK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10, 12 का रिजल्ट इस तारीख को सुबह 10 बजे होगा घोषित, ऐसे देखें

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!