लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 जांच नेगेटिव आने के बाद केकेआर अभ्यास सत्र से जुड़े राणा

By भाषा | Updated: April 3, 2021 17:56 IST

Open in App

मुंबई, तीन अप्रैल कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज नीतिश राणा लगातार दूसरे दिन कोविड-19 जांच में नेगेटिव आने के बाद यहां अभ्यास सत्र में टीम के साथियों से जुड़ गये।

राणा मुंबई में पहुंचने के एक दिन बाद 22 मार्च को कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आये थे जिसके बाद इस 27 साल के खिलाड़ी का पृथकवास बढ़ाकर 12 दिन तक कर दिया गया।

बीसीसीआई द्वारा जारी दिशानिर्देशों के बाद राणा 11वें और 12वें दिन तक दो नेगेटिव जांच आने तक अपने कमरे में ही रूके रहे।

राणा ने कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा जारी वीडियो में कहा, ‘‘अंत में मैं अब बाहर आ गया हूं और अब मैं बिलकुल ठीक हूं। अभ्यास का यह मेरा पहला दिन था और मैंने थोड़ी बल्लेबाजी भी की। केकेआर टीम के साथियों के साथ आज जुड़कर काफी खुश हूं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘कृपया एहतियात बरतिये और इसे (कोविड-19) को हलके में मत लीजिये। आपको नहीं पता कि आगे क्या होगा इसलिये अपना और अपने परिवार का ध्यान रखिये। सुरक्षित रहिये। ’’

राणा ने संयुक्त अरब अमीरात में हुए आईपीएल के 2020 सत्र के 14 मैचों में 352 रन बनाये थे।

हाल में समाप्त हुई विजय हजारे ट्राफी वनडे में राणा दिल्ली के लिये सर्वाधिक रन जुटाने वाले खिलाड़ी रहे थे जिसमें उन्होंने सात मैचों में 66.33 के औसत से 398 रन बनाये।

यह देखना होगा कि राणा 11 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सत्र के शुरूआती मुकाबले में केकेआर के लिये खेलने के लिये फिट होंगे या नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वयुद्ध विराम पर ईमानदारी बनी रहे

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

पूजा पाठRashifal 20 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के धन आने से कोई नहीं रोक सकता, पढ़ें सभी राशियों का भविष्य

भारतझीलों को बीमार कर रहा माइक्रोप्लास्टिक

पूजा पाठPanchang 20 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!