लाइव न्यूज़ :

राजा रित्विक भारत के 70वें ग्रैंडमास्टर बने, आनंद ने बधाई दी

By भाषा | Updated: September 20, 2021 22:22 IST

Open in App

चेन्नई, 20 सितंबर आर राजा रित्विक हाल में हंगरी में प्रतियोगिता के दौरान तीसरा और अंतिम ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल करके भारत के 70वें और नवीनतम शतरंज ग्रैंडमास्टर बने।

पूर्व विश्व चैंपियन और भारत के महान शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने ग्रैंडमास्टर क्लब में शामिल होने के लिए वारंगल के 17 साल के राजा रित्विक को बधाई दी।

देश के पहले ग्रैंडमास्टर आनंद ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘‘भारत का 70वां ग्रैंडमास्टर बनने के लिए राजा रित्विक को बधाई। हमारी संख्या बढ़ाने का बेहद गौरवपूर्ण लम्हा।’’

अखिल भारतीय शतरंज महासंघ ने भी ग्रैंडमास्टर बनने के लिए राजा रित्विक को बधाई दी।

राजा रित्विक ने पहला ग्रैंडमास्टर नॉर्म 2019 में हासिल किया था जबकि अपना दूसरा और तीसरा नॉर्म उन्होंने एक महीने से भी कम समय में हासिल किया।

स्केलिका ओपन में दूसरा नॉर्म हासिल करने के बाद भारतीय खिलाड़ी ने पहले सेटर्डे ग्रैंडमास्टर टूर्नामेंट में तीसरा नॉर्म हासिल करके ग्रैंडमास्टर खिताब की पात्रता पूरी की।

उन्होंने वकलाव फिनेक को हराकर टूर्नामेंट के चौथे दौर में 2500 ईएलओ रेटिंग का आंकड़ा छुआ।

पुणे के हर्षित राजा पिछले महीने भारत के 69वें ग्रैंडमास्टर बने थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वयुद्ध विराम पर ईमानदारी बनी रहे

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

पूजा पाठRashifal 20 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के धन आने से कोई नहीं रोक सकता, पढ़ें सभी राशियों का भविष्य

भारतझीलों को बीमार कर रहा माइक्रोप्लास्टिक

पूजा पाठPanchang 20 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!