लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी के बाद साओ पाउलो राज्य में पेशेवर खेलों पर रोक लगी

By भाषा | Updated: March 12, 2021 15:20 IST

Open in App

साओ पाउलो (ब्राजील) 12 मार्च (एपी) ब्राजील में कोविड-19 के बढ़ते मामलों का असर एक बार फिर से खेलों पर होने लगा है और साओ पाउलो राज्य ने पेशेवर खेलों पर 30 मार्च तक रोक लगा दी है।

यह जानकारी राज्य के गवर्नर जोआओ डोरिया ने दी।

इस फैसले का असर स्थानीय फुटबॉल चैम्पियनशिप पर भी पडेगा जो दो सप्ताह पहले ही शुरू हुई थी।

डोरिया ने कहा कि स्वास्थ्य प्रणाली को चरमराने से बचाने के लिए लोगों को बड़ी संख्या में जमा होने से रोकना होगा। राज्य में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़े है और अस्पतालों के आईसीयू (गहन चिकित्सा कक्ष) में सिर्फ 13 प्रतिशत बिस्तर ही खाली हैं।

डोरिया ने कहा कि इस फैसले का असर साओ पाउलो में खेले जाने वाले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं जैसे की कोपा लिब्रटाडोरेस पर नहीं पड़ेगा।

साओ पाउलो के क्लब इस फैसले पर विचार करने के लिए मुलाकात करने वाले है जिसमें इन मैचों को किसी दूसरे राज्य में कराने पर चर्चा होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टछठी कक्षा के नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

क्रिकेटबटलर, गिल और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी ने जीटी को दिलाई IPL 2026 में दूसरी जीत, एलएसजी को 7 विकेट से हराया

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!