Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग का दसवां सत्र दो दिसंबर से शुरू होगा, मुंबई में आठ और नौ सितंबर को नीलामी, जानें शेयडूल

By सतीश कुमार सिंह | Published: August 17, 2023 04:55 PM2023-08-17T16:55:48+5:302023-08-17T16:57:44+5:30

Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग का दसवां सत्र 12 शहरों के कारवां प्रारूप में लौटेगा और दो दिसंबर से शुरू होगा। आगामी सत्र के लिये नीलामी मुंबई में आठ और नौ सितंबर को होगी।

Pro Kabaddi PKL returns to 12-city format 10 season to begin on 2 December 2023 Auction on September 8 and 9 in Mumbai know schedule | Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग का दसवां सत्र दो दिसंबर से शुरू होगा, मुंबई में आठ और नौ सितंबर को नीलामी, जानें शेयडूल

file photo

Highlightsभारत और दुनिया भर में कई कबड्डी एथलीटों के जीवन को बदल दिया है।पिछले नौ सत्र में पीकेएल की कामयाबी से कबड्डी देश भर में लोकप्रिय हुई है। प्रदीप नरवाल ने सर्वाधिक 1542 रेड अंक हासिल किये हैं।

Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग फिर से लौट आया है। प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की नीलामी 8-9 सितंबर 2023 को मुंबई में होगी। पीकेएल टूर्नामेंट के 10वें सीजन का आयोजन 12 शहरों में किया जाएगा। लीग 2 दिसंबर 2023 को शुरू होगी। प्रो कबड्डी लीग ने भारत और दुनिया भर में कई कबड्डी एथलीटों के जीवन को बदल दिया है।

पीकेएल के कमिश्नर अनुपम गोस्वामी ने कहा ,‘पिछले नौ सत्र में पीकेएल की कामयाबी से कबड्डी देश भर में लोकप्रिय हुई है। अब दसवां सत्र भी यादगार होने का हम वादा करते हैं।’ जयपुर पिंक पैंथर्स पिछले दो बार की चैम्पियन है, जबकि पटना पाइरेट्स ने सर्वाधिक तीन बार खिताब जीता है। फिलहाल यूपी योद्धा के लिये खेलने वाले प्रदीप नरवाल ने सर्वाधिक 1542 रेड अंक हासिल किये हैं।

पिछले साल का सीजन मुंबई में प्लेऑफ़ के साथ बेंगलुरु, पुणे और हैदराबाद में खेला गया था। 2021-22 सीज़न सिर्फ बेंगलुरु तक ही सीमित था, क्योंकि देश कोरोनो वायरस महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा था। इससे पहले 2020 सीज़न को पूरी तरह से स्थगित कर दिया गया था।

 

Web Title: Pro Kabaddi PKL returns to 12-city format 10 season to begin on 2 December 2023 Auction on September 8 and 9 in Mumbai know schedule

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे