Pro Kabaddi: यू मुंबा ने तमिल को 35-33 से हराया, टेबल तालिका में थलाइवाज सबसे नीचे
By सतीश कुमार सिंह | Published: February 5, 2022 09:54 PM2022-02-05T21:54:47+5:302022-02-05T21:55:59+5:30
Pro Kabaddi: मुंबई के लिए अभिषेक सिंह ने दस अंक बनाये जबकि थलाइवाज के लिये मनजीत और अजिंक्य पवार ने सात सात अंक बनाये।
Pro Kabaddi: यू मुंबा ने प्रो कबड्डी लीग के मैच में शनिवार को तमिल थलाइवाज को 35-33 से हरा दिया। थलाइवाज ने पहला हाफ खराब रहने के बाद दूसरे हाफ में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन जीत से वंचित रह गए। मुंबई के लिए अभिषेक सिंह ने दस अंक बनाये जबकि थलाइवाज के लिये मनजीत और अजिंक्य पवार ने सात सात अंक बनाये।
Yoddha mentality - The comeback is always stronger than the setback ⚔
— ProKabaddi (@ProKabaddi) February 5, 2022
After 4️⃣ consecutive defeats, @UpYoddha roar back in a thrilling game 👏#UPvTT#SuperhitPanga#VIVOProKabaddipic.twitter.com/UfiFG3M6VC
The Shri this #SuperhitPanga 'Kant' do without 😌
— ProKabaddi (@ProKabaddi) February 5, 2022
8️⃣ points and counting for this Yoddha in #UPvTT 💥#SuperhitPanga#VIVOProKabaddi@UpYoddhapic.twitter.com/IBY8PZ4FKS
Visual representation of a मुहतोड़ जवाब 🔥#UPvTT#SuperhitPanga#VIVOProKabaddi@Telugu_Titanspic.twitter.com/kJO2XTsN7E
— ProKabaddi (@ProKabaddi) February 5, 2022
हरियाणा स्टीलर्स ने बंगाल वॉरियर्स को 46-29 से रौंदा
हरियाणा स्टीलर्स ने हर विभाग में शानदार खेल दिखाते हुए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में गत चैम्पियन बंगाल वॉरियर्स पर 46-29 बड़ी जीत दर्ज की। कप्तान विकास कंडोला ने सत्र में अपना छठा सुपर टेन (10 अंक) अर्जित किया, जबकि रेडर विनय और आशीष ने भी क्रमशः आठ और छह अंक से टीम को योगदान दिया।
Unbelievable comeback by the three-time champions to secure the 2️⃣nd spot 🔥
— ProKabaddi (@ProKabaddi) February 4, 2022
The race to the Top-6 is on and HOW! 😎#SuperhitPanga#VIVOProKabaddipic.twitter.com/TJy5eeA9DL
रक्षापंक्ति के खिलाड़ी मोहित, जयदीप और रवि कुमार ने भी तीन-तीन अंक जुटाकर टीम की मदद की। मैच के नौवें मिनट में दोनों टीमों का स्कोर 9-9 की बराबरी पर था लेकिन इसके बाद हरियाणा की टीम ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया लेकिन बंगाल ने वापसी कर मध्यांतर तक स्कोर 19-19 कर दिया। मध्यांतर के बाद मैच पर पूरी तरह से हरियाणा का दबदबा रहा जहां 20 मिनट के इस हाफ में उसके खिलाड़ियों ने 27 अंक बनाये जबकि इस दौरान बंगाल की टीम सिर्फ 10 अंक जुटा सकी।