Pro Kabaddi League 2021-22: तमिल थलाइवाज ने हरियाणा स्टीलर्स को 45 - 26 से रौंदा, जयपुर पिंक पैंथर्स ने दबंग दिल्ली को 30 - 28 से हराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 11, 2022 09:56 PM2022-01-11T21:56:13+5:302022-01-11T21:57:17+5:30

Pro Kabaddi League 2021-22:  तमिल थलाइवाज ने दबदबे भरा प्रदर्शन किया जिसमें कप्तान सुरजीत सिंह और सागर ने हरियाणा के रेडर्स को जरा भी राहत नहीं लेने दी।

Pro Kabaddi League 2021-22 Tamil Thalaivas beat Haryana Steelers 45 - 26, Jaipur Pink Panthers beat Dabang Delhi 30 - 28 | Pro Kabaddi League 2021-22: तमिल थलाइवाज ने हरियाणा स्टीलर्स को 45 - 26 से रौंदा, जयपुर पिंक पैंथर्स ने दबंग दिल्ली को 30 - 28 से हराया

जयपुर पिंक पैंथर्स ने दबंग दिल्ली को 30 - 28 से पराजित किया। 

Highlightsहरियाणा स्टीलर्स को 45 - 26 से रौंद दिया। चेन्नई की टीम ने 14 अंक की बढ़त बना ली थी।तमिल थलाइवाज के डिफेंस की चूक से टीम को वापसी करायी।

Pro Kabaddi League 2021-22: तमिल थलाइवाज ने आल राउंड प्रदर्शन के बूते सोमवार को यहां प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) मैच में हरियाणा स्टीलर्स को 45 - 26 से रौंद दिया। पहले हाफ में तमिल थलाइवाज ने दबदबे भरा प्रदर्शन किया जिसमें कप्तान सुरजीत सिंह और सागर ने हरियाणा के रेडर्स को जरा भी राहत नहीं लेने दी।

पहले हाफ में आठ मिनट बचे थे कि चेन्नई की टीम ने 14 अंक की बढ़त बना ली थी। लेकिन विकास कंडोला ने तेजी से लय हरियाणा स्टीलर्स की ओर मोड़ दी और तमिल थलाइवाज के डिफेंस की चूक से टीम को वापसी करायी।

पर चेन्नई की टीम के सागर ने हाई 5 से स्कोर 24 - 18 कर दिया और पहले हाफ तक उसकी बढ़त पांच अंक की रही। इसके बाद उसने दूसरे हाफ में अच्छी फॉर्म जारी रखते हुए मुकाबला जीत लिया। वहीं दूसरे मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स ने दबंग दिल्ली को 30 - 28 से पराजित किया। 

Web Title: Pro Kabaddi League 2021-22 Tamil Thalaivas beat Haryana Steelers 45 - 26, Jaipur Pink Panthers beat Dabang Delhi 30 - 28

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे