Pro Kabaddi 2022: यू मुंबा ने टेबल टॉपर बेंगलुरु बुल्स को हराया, अभिषेक सिंह ने कमाल करते हुए 11 रेड बनाए
By सतीश कुमार सिंह | Published: January 26, 2022 09:51 PM2022-01-26T21:51:33+5:302022-01-26T21:53:20+5:30
Pro Kabaddi 2022: प्रो कबड्डी 2022 के मैच 78 में यू मुंबा ने बेंगलुरु बुल्स को 45-34 से हराया। उप-कप्तान अभिषेक सिंह और डिफेंडर राहुल सेठपाल ने कमाल किया।
Pro Kabaddi 2022: यू मुंबा ने आज रात ग्रैंड शेरेटन होटल में शानदार प्रदर्शन के साथ प्रो कबड्डी 2022 में बेंगलुरु बुल्स पर डबल ओवर पूरा किया। दोनों फ्रेंचाइजी पीकेएल 8 के पहले मैच में मिले थे, जहां यू मुंबा ने आराम से जीत दर्ज की थी।
.@umumba after tonight's victory: Itni jaldi kya hai, abhi to humne comeback kiya hai! 😉🕺
— ProKabaddi (@ProKabaddi) January 26, 2022
Here's the updated points table after #MUMvBLR! 📊 Make a bold prediction on who is going to be on 🔝 next!#SuperhitPanga#VIVOProKabaddipic.twitter.com/AVW4NxYgI0
दूसरे संस्करण के फाइनल के रीमैच में आज रात यू मुंबा और बेंगलुरु बुल्स के बीच करीबी मुकाबले की उम्मीद थी। यू मुंबा ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में बुधवार को बेंगलुरु बुल्स को 45-34 से हराया। अभिषेक सिंह ने मुंबई की तरफ से 11 रेड अंक बनाये तथा अजित कुमार ने आठ अंक बनाकर उनका अच्छा साथ दिया।
War of the Stars they said, well said 💯
— ProKabaddi (@ProKabaddi) January 26, 2022
Fazel and co. demolish the Bulls' fortress, second time this season 😲#MUMvBLR#VIVOProKabaddi#SuperhitPanga@umumbapic.twitter.com/V4EtCBMsdZ
लेकिन वे रक्षापंक्ति के खिलाड़ी थे जिन्होंने यू मुंबा की जीत में अहम भूमिका निभायी। उसकी तरफ से राहुल सेतपाल ने हाई पांच (सात टैकल अंक और एक बोनस अंक) हासिल किये। मुंबई के रक्षकों ने बेंगलुरु के कप्तान पवन सहरावत को अधिकतर समय डगआउट में रखा। पवन ने सुपर 10 का स्कोर बनाया लेकिन उन्हें यू मुंबा को चुनौती देने के लिये अपने साथियों से सहयोग नहीं मिला।
Sultan's 💪 dhaasu tackles and a night to remember for Abhishek Singh 🤩
— ProKabaddi (@ProKabaddi) January 26, 2022
You just cannot miss these images 📸 from tonight's epic #SuperhitPanga!
Check out 🔗 https://t.co/EWWLNMn2lc for more of them! 🎉#MUMvBLR#SuperhitPanga#VIVOProKabaddipic.twitter.com/EuNPzomn94