टोक्यो ओलंपिक में जीता था रजत पदक, अब 8 माह के बच्चे की हार्ट सर्जरी के लिए मेडल की नीलामी का फैसला

By विनीत कुमार | Published: August 18, 2021 09:59 AM2021-08-18T09:59:50+5:302021-08-18T10:03:01+5:30

मारिया आंद्रेजिक ने टोक्यो ओलंपिक में महिला भाला फेंक स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता था। उन्होंने अब अपने मेडल को नीलाम करने का फैसला किया है।

Poland javelin thrower decides to auction her Tokyo Olympics silver medal for baby's heart surgery | टोक्यो ओलंपिक में जीता था रजत पदक, अब 8 माह के बच्चे की हार्ट सर्जरी के लिए मेडल की नीलामी का फैसला

पोलैंड की महिला भाला फेंक एथलीट मारिया आंद्रेजिक (फोटो- फेसबुक)

Highlightsपोलैंड की महिला भाला फेंक एथलीट मारिया आंद्रेजिक ने किया मेडल नीलाम करने का फैसला।एक बच्चे की मदद के लिए मारिया आंद्रेजिक ने ये फैसला किया है, उन्होंने फेसबुक पर इस बारे में लिखा।जिस बच्चे के लिए मारिया फंड जुटा रही हैं, उसके ऑपरेशन के लिए करीब 2.86 करोड़ रुपयों की जरूरत है।

नई दिल्ली: पोलैंड की महिला भाला फेंक एथलीट मारिया आंद्रेजिक (Maria Andrejczyk) ने टोक्यो ओलंपिक में जीते अपने सिल्वर मेडल की नीलामी करने का फैसला किया है। मारिया ने ये फैसला 8 महीने के एक बच्चे पोल मिलोसजेक की हार्ट की सर्जरी के लिए पैसा इकट्ठा करने के मकसद से लिया है।

मारिया इससे पहले 2016 में हुए रियो ओलंपिक में 2 सेंटीमीटर से मेडल जीतने से चूक गई थीं। इसके बाद उन्हें 2017 में कंधे की चोट का सामना करना पड़ा। उनकी मुश्किलें 2018 में तब और बढ़ गई जब ये पता चला कि वे बोन कैंसर से पीड़ित हैं। इन तमाम मुश्किलों के बावजूद उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में जबर्दस्त वापसी करते हुए रजत पदक जीत लिया।

टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतने के बाद मारिया किसी अजनबी की मदद करना चाहती थीं। इसके बाद उन्होंने 8 माह के बच्चे की स्थिति के बारे में जानकारी मिली और फिर उन्होंने अपने मेडल की नीलामी करने का फैसला किया।

क्या हुआ है 8 माह के पोल मिलोसजेक को

पोल मिलोसजेक दरअसल टोटल एनोमालोस पुलमोनैरी वेनस कनेक्शन (TAPVC) से पीड़ित है। इससे उसके फेफड़ो से संबंधित नसों में समस्या है और तत्काल उसका ऑपरेशन किए जाने की जरूरत है।

बच्चे के ऑपरेशन के लिए करीब 2.86 करोड़ रुपयों की जरूरत है। मारिया को उम्मीद है कि मेडल की नीलामी से वे ऑपरेशन के लिए बड़ी रकम जुटाने में कामयाब होंगी।

मारिया ने फेसबुक पर लिखा, 'पोल मिलोसजेक को दिल की गंभीर बीमारी है। उसे ऑपरेशन की जरूरत है। उसके अद्भुत माता-पिता ने उसके लिए फंड एकत्र करने का फैसला किया है और इस तरह मैं भी मदद करना चाहती हूं। यह उसके लिए है कि मैं अपने ओलंपिक सिल्वर की नीलामी कर रही हूं।'

Web Title: Poland javelin thrower decides to auction her Tokyo Olympics silver medal for baby's heart surgery

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे