PKL 2023 Pro Kabaddi League season 10: 12 शहर में आयोजन, प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 का पूरा शेड्यूल, तारीख, समय, स्थान, सबकुछ जानिए

By सतीश कुमार सिंह | Published: October 19, 2023 08:56 PM2023-10-19T20:56:13+5:302023-10-19T20:56:50+5:30

PKL 2023 Pro Kabaddi League season 10: प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 10वें सत्र की शुरुआत दो दिसंबर को अहमदाबाद में गुजरात जाइंट्स और तेलुगु टाइटंस के बीच मुकाबले के साथ होगी।

PKL 2023 Full schedule, date, time, venue for Pro Kabaddi League season 10  held from December 2, 2023, to February 21, 2024 | PKL 2023 Pro Kabaddi League season 10: 12 शहर में आयोजन, प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 का पूरा शेड्यूल, तारीख, समय, स्थान, सबकुछ जानिए

file photo

Highlightsआयोजकों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। प्रत्येक फ्रेंचाइजी के घरेलू शहर में मुकाबले होंगे।लीग चरण के मुकाबले 21 फरवरी तक होंगे।

PKL 2023 Pro Kabaddi League season 10: प्रो कबड्डी लीग ने दसवें सीज़न के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। सीजन 10 का आयोजन 12 शहर में किया जाएगा। 2 दिसंबर, 2023 को अहमदाबाद के एरेना बाय ट्रांसस्टेडिया स्टेडियम में शुरू होगा। लीग चरण 2 दिसंबर 2023 से 21 फरवरी 2024 तक आयोजित किया जाएगा।

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 10वें सत्र की शुरुआत दो दिसंबर को अहमदाबाद में गुजरात जाइंट्स और तेलुगु टाइटंस के बीच मुकाबले के साथ होगी। आयोजकों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। आगामी सत्र के साथ 12 शहर के प्रारूप में वापसी कर रही पीकेएल की शुरुआत एरेना बाय ट्रांसस्टेडिया स्टेडियम में होगी जिसके बाद प्रत्येक फ्रेंचाइजी के घरेलू शहर में मुकाबले होंगे।

लीग चरण के मुकाबले 21 फरवरी तक होंगे। प्ले ऑफ के कार्यक्रम की घोषणा बाद में होगी। अहमदाबाद चरण दो से सात दिसंबर तक होगा। इसके बाद लीग चरण के मुकाबले बेंगलुरू (आठ से 13 दिसंबर), पुणे (15 से 20 दिसंबर), चेन्नई (20 से 27 दिसंबर), नोएडा (29 दिसंबर से तीन जनवरी) हैं।

मुंबई (पांच से 10 जनवरी), जयपुर (12 से 17 जनवरी), हैदराबाद (19 से 24 जनवरी), पटना (26 से 31 जनवरी), दिल्ली (दो से सात फरवरी), कोलकाता (नौ से 14 फरवरी) और पंचकूला (16 से 21 फरवरी) में होंगे। प्लेऑफ़ के कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जाएगी। अहमदाबाद चरण 2-7 दिसंबर 2023 तक आयोजित किया जाएगा।

इसके बाद, लीग स्थानों के निम्नलिखित क्रम में आगे बढ़ेगी। बेंगलुरु (8-13 दिसंबर 2023), पुणे (15-20 दिसंबर 2023), चेन्नई (22-27 दिसंबर) 2023), नोएडा (29 दिसंबर 2023 - 3 जनवरी 2024), मुंबई (5-10 जनवरी 2024), जयपुर (12-17 जनवरी 2024), हैदराबाद (19-24 जनवरी 2024), पटना (26-31 जनवरी 2024), दिल्ली (2-7 फरवरी 2024), कोलकाता (9-14 फरवरी 2024) और पंचकुला (16-21 फरवरी)।

Web Title: PKL 2023 Full schedule, date, time, venue for Pro Kabaddi League season 10  held from December 2, 2023, to February 21, 2024

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे